Samachar Prahari
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरदुनिया

एफएटीएफ की ग्रे लिस्ट में बना रहेगा पाकिस्तान

Share

टेरर फंडिंग और मनी लॉन्ड्रिंग पर रोक की हिदायत
नई दिल्ली। आतंकवाद के कारण पाकिस्तान की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (एफएटीएफ) ने पाकिस्तान को अभी भी अपनी ग्रे लिस्ट में रखा है। एफएटीएफ ने पाकिस्तान सरकार को टेरर फंडिंग और मनी लॉन्ड्रिंग पर रोक लगाने की हिदायत दी है।
बता दें कि फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स एक गैर सरकारी संस्था है। इसकी स्थापना साल 1989 में पेरिस में जी-7 समूह देशों की ओर से की गई थी। इसका मुख्य उद्देश्य टेरर फंडिंग, मनी लॉन्ड्रिंग पर रोक लगाने और अंतर्राष्ट्रीय लेनदेन में होने वाले फर्जीवाड़े पर लगाम लगाना था।
इस फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स में कुल 39 सदस्य हैं। यह संस्था साल में तीन बार बैठक करती है। पाकिस्तान साल 2018 से ही इस टास्क फोर्स की ग्रे लिस्ट में शामिल है। इस बार की रिपोर्ट में भी एफएटीएफ ने कहा है कि पाकिस्तान मनी लॉन्ड्रिंग पर रोक नहीं लगा पा रहा है।


Share

Related posts

पतंजलि के अवैध विज्ञापनों पर केंद्र ने एक्शन लेने के दिए निर्देश

Prem Chand

संकट से जूझ रही लॉन्ग टर्म परियोजनाओं के लिए एनबीएफआईडी बिल मंजूर

Prem Chand

ED की कार्रवाई पर उठे गंभीर सवाल: 6,444 मनी लॉन्ड्रिंग मामलों में सिर्फ 53 में ही दोषसिद्धि, क्यों फिसला सरकारी शिकंजा?

samacharprahari

Leave a Comment