ताज़ा खबर
Other

माइक्रोसॉफ्ट प्रमुख सत्या नडेला के 26 वर्षीय बेटे का निधन

Share

मुंबई, 01 मार्च। विश्व की प्रमुख तकनीकी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट के प्रमुख सत्या नडेला के 26 वर्षीय बेटे जेन नडेला का निधन हो गया। जन्म से ही सेरेब्रल पॉल्सी बीमारी से पीड़ित जेन के निधन की सूचना माइक्रोसॉफ्ट की ओर से कर्मचारियों को दी गई।

सेरेब्रल पॉल्सी पीड़ित व्यक्ति के मस्तिष्क के असामान्य विकास या उन हिस्सों को नुकसान पहुंचने के कारण होती है, जिनसे शरीर का संचालन व संतुलन रहता है। इस कारण पीड़ित व्यक्ति मांसपेशियों का सामान्य ढंग से संचालन नहीं कर पाता है। सेरिब्रल पॉल्सी से ग्रस्त बच्चों में मानसिक रोग, सीखने में अक्षमता, देखने, सुनने व बोलने में समस्याएं आती हैं।


Share

Related posts

अमेरिका को मिसाइल हमले का खतरा!

Vinay

आर्यन केस: एनसीबी के पंच की मौत की जांच करेंगे डीजीपी

Prem Chand

50 लाख मासिक टर्नओवर करने पर एक प्रतिशत जीएसटी का भार

samacharprahari

नीरव मोदी की हिरासत बढ़ी, सितंबर में होगी मामले की सुनवाई

samacharprahari

हाफ़िज़ सईद को साढ़े 10 साल क़ैद की सज़ा

samacharprahari

मोदी राज में 7 ऑटो मोबाइल कंपनियों ने भारत में कारोबार किया बंद: खड़गे

Prem Chand