ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरराज्य

पुणे में शिवसेना नेता के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज

Share

पुणे। महाराष्ट्र के पुणे में 24 वर्षीय महिला से बलात्कार करने और उसे गर्भपात के लिए मजबूर करने के आरोप में शिवसेना के एक स्थानीय नेता के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि महिला की शिकायत पर भारतीय कामगार सेना के महासचिव रघुनाथ कुचिक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार) और 313 (महिला की सहमति के बिना गर्भपात) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
अधिकारी के अनुसार, कुचिक की सोशल मीडिया के जरिए महिला से दोस्ती हुई थी। शिकायत के मुताबिक, कुचिक ने महिला से शादी का वादा कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। शिकायतकर्ता जब गर्भवती हुई, तो उसे गर्भपात कराने के लिए मजबूर किया गया।
हालांकि शिवसेना के उप नेता कुचिक ने आरोपों को बेबुनियाद बताया और दावा किया कि महिला ने उसे “हनी-ट्रैप” में फंसाया गया है। कुचिक का कहना है कि उनके खिलाफ राजनीतिक षडयंत्र है और उन्हें बदनाम व ब्लेकमेल करने के लिए केस दर्ज कराया गया है।


Share

Related posts

UP के प्राइमरी स्कूलों में भोजपुरी, अवधी भाषा में होगी पढ़ाई

Prem Chand

नारायण व नीतेश राणे को दिशा सालियन मामले में नोटिस 

Prem Chand

अशोक लेलैंड ने लॉन्‍च किया ‘बड़ा दोस्‍त’, एलसीवी पोर्टफोलियो का विस्तार

samacharprahari

गोरेवाड़ा प्राणी संग्रहालय में बर्ड फ्लू का कहर, 3 बाघ और 1 तेंदुए की मौत

samacharprahari

इराक के राजनीतिक घटनाक्रम से तेल सप्लाई प्रभावित होने का डर

Vinay

झोपड़ी हटवाने पहुंचे भाजपा नेता को महिला ने पीटा

Prem Chand