ताज़ा खबर
OtherTop 10ताज़ा खबरमूवीराज्य

यौन संबंध के लिए दबाव बनाने के आरोप में कास्टिंग डायरेक्टर अरेस्ट

Share

मुंबई। मुंबई पुलिस ने खुद को कथित तौर पर ‘कास्टिंग डायरेक्टर’ बताते हुए एक महिला को वेब सीरीज में काम दिलाने का वादा कर यौन संबंध बनाने का दबाव बनाने के आरोप में आरोपी को गिरफ्तार किया है। कथित कास्टिंग डायरेक्टर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 354-ए तथा 354- डी और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है।
मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि आरोपी की पहचान ओमप्रकाश तिवारी के तौर पर हुई है। तिवारी पहले एक ‘प्रोडक्शन हाउस’ के लिए काम करता था। उसे किसी किरदार के लिए अभिनेता या अभिनेत्री के चयन की प्रक्रिया की जानकारी थी। उसने मुंबई में एक ‘प्रोडक्शन हाउस’ चलाने का सोशल मीडिया पर झूठा दावा किया था।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि तिवारी को मलाड पुलिस के साइबर प्रकोष्ठ ने शनिवार रात ठाणे जिले के टिटवाला से गिरफ्तार किया। शिकायतकर्ता ने मुंबई पुलिस को बताया था कि उसकी मुलाकात सोशल मीडिया पर तिवारी से हुई थी। तिवारी ने एक वेब सीरिज में एक किरदार निभाने का प्रस्ताव देते हुए उनसे अपनी निजी तस्वीरें भेजने को कहा था।

बाद में तिवारी ने उन्हें धमकी दी कि अगर उसने यौन संबंध बनाने से इनकार किया, तो वह उनकी निजी तस्वीरें सोशल मीडिया के माध्यम से वायरल कर देगा। महिला ने कुछ बंगाली फिल्मों में अभिनय करने का दावा किया है।


Share

Related posts

गुजरात के हीरा उद्योग पर कोविड- 19 का कोई असर नहीं

samacharprahari

ईरान का सऊदी अरब में अमेरिकी दूतावास पर ड्रोन हमला

samacharprahari

नोएडा अथॉरिटी में 2313 करोड़ का घोटाला !  ऑडिटर्स ने अफसरों से मांगा जवाब

samacharprahari

देश का विदेशी कर्ज 2.1 प्रतिशत बढ़कर 570 अरब डॉलर पर पहुंचा

samacharprahari

एक्सक्लूसिव: 850 सीटों वाली नई लोकसभा और महिला आरक्षण का मेगा प्लान

samacharprahari

बांस में चादर बांधी, पत्नी के शव को रखा…फिर श्मशान के लिए लेकर निकला पति

samacharprahari