Samachar Prahari
OtherTop 10बिज़नेसराज्य

गांजा बिक्री मामले में अमेजॉन को आरोपी बनाने वाले एसपी का तबादला

Share

सरकार ने अमेजॉन के दबाव में लिया फैसला: कैट

मुंबई। अमेजॉन ऑनलाइन पोर्टल के जरिए गांजा की ऑनलाइन डिलीवरी के मामले की जांच करनेवाले भिंड के एसपी का अचानक तबादला कर दिया गया। मध्य प्रदेश में मामले का पर्दाफाश करने वाले एसपी मनोज कुमार सिंह का पीएचक्यू (भोपाल) में तबादला कर दिया गया है। कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने इसकी आलोचना की है।

कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी. सी. भरतिया, राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीण खंडेलवाल और कैट के महानगर इकाई अध्यक्ष शंकर ठक्कर ने बताया कि एक साल पहले ही मनोज सिंह ने एसपी भिंड का पदभार ग्रहण किया था। इसे नियमित ट्रांसफर नहीं कहा जा सकता। उनकी जगह पर नए एसपी शैलेंद्र चौहान होंगे। यह पीएचक्यू (भोपाल) में तैनात थे।

मध्य प्रदेश सरकार ने अमेजॉन के दबाव में आकर ए भिंड का ट्रांसफर किया है। ऑनलाइन चैनल के जरिए ड्रग मंगाने का खुलासा करनेवाले अधिकारी का ट्रांसफर किया जाना आश्चर्यजनक है। हमारा सिस्टम विदेशी वित्त पोषित दिग्गजों के दबाव में काम कर रहा है।


Share

Related posts

100 करोड़ कमानेवाले लोगों की संख्या घटीः सरकार

samacharprahari

यूनिटी रन का शुभारंभ

samacharprahari

भारत ने रचा इतिहास, जीता थॉमस कप का खिताब

samacharprahari

Leave a Comment