Samachar Prahari
OtherTop 10ताज़ा खबरराज्य

शादी का दबाव बना रही थी प्रेमिका, प्रेमी ने दे दी मौत

Share

मर्डर से पहले किया रेप, आरोपी गिरफ्तार

सुलतानपुर (यूपी)। उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर हाल ही में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दावा किया था कि भाजपा के कार्यकाल में कानून के डर से अपराधी फरार हो गए हैं। महिलाएं देर रात को भी सड़कों पर गहने पहन कर आसानी से आ-जा सकती हैं। लेकिन उनके दावों की पोल रोज हो रही आपराधिक घटनाएं खोल दे रही हैं।

यूपी के सुलतानपुर में शादी का दबाव बनाने पर प्रेमी ने पहले प्रेमिका के साथ रेप किया। उसके बाद उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने चार दिन बाद मंगलवार को आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

जानकारी के अनुसार, 20 नवंबर को कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के उतुरी गांव में रहनेवाली एक युवती अपने घर से खेत पर गई थी, लेकिन युवती की हत्या कर दी गई। काफी खोजने पर युवती का शव गांव के बाहर सड़क के किनारे एक गड्ढे में मिला। परिजन की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बदमाश के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। सीओ लंभुआ सतीश चंद के नेतृत्व में टीम मामले की जांच कर रही थी।

सूत्रों के माध्यम से आरोपी रवि बौद्ध (निवासी ग्राम कजियापुर संसारीपुर) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि युवती के साथ फोन के माध्यम से पहचान हुई थी। चोरी छिपे दोनों का मिलना-जुलना भी होता था। युवती शादी का दबाव बना रही थी, लेकिन उसकी शादी तय हो गई थी। इस कारण उसने युवती को मिलने के लिए बुलाया और रेप करने के बाद हत्या कर दी।


Share

Related posts

बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स मेट्रो स्टेशन में लगी आग

Prem Chand

भाजपा विधायक सहित 16 पर धोखाधड़ी का केस दर्ज

Prem Chand

कार्वी स्टॉक ब्रोकिंग के सीएमडी और सीएफओ गिरफ्तार

Prem Chand

Leave a Comment