ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरराज्य

आयकर विभाग ने डिप्टी सीएम के परिवार की सपत्ति जब्त की

Share

अजीत पवार के परिजनों की कुल 1,400 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त

मुंबई। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के रिश्तेदारों की पिछले महीने व्यापक तलाशी के बाद आयकर विभाग ने मंगलवार को 1,400 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त करने का आदेश दिया। मुंबई, नई दिल्ली, पुणे, गोवा और राज्य के कई स्थानों पर छापा मारकर पवार के परिजनों की संपत्तियों को अस्थायी रूप से जब्त किया जाएगा।

बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) भी कथित तौर पर 750 करोड़ रुपये के ऋण घोटाले के मामले में अजीत पवार के परिवार के सदस्यों द्वारा नियंत्रित जरंदेश्वर सहकारी चीनी कारखाने की जांच कर रहा है।

आयकर विभाग के सूत्र ने पुष्टि करते हुए कहा कि बेनामी संपत्ति विभाग ने वर्ष 1988 के बेनामी संपत्ति लेनदेन निषेध अधिनियम के तहत अस्थायी जब्ती का आदेश जारी किया है, जिसमें राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता के बेटे पार्थ पवार सहित परिवार के सदस्यों से जुड़ी विभिन्न संपत्तियां शामिल हैं।

सूत्र ने कहा कि उपमुख्यमंत्री के रिश्तेदारों को यह साबित करने के लिए 90 दिन का समय दिया गया है कि ये संपत्तियां वैध रूप से उनकी हैं और उन्हें अवैध धन से नहीं खरीदा गया है और जांच जारी रहने के दौरान वे इन संपत्तियों को बेच नहीं सकते हैं।

इन संपत्तियों में सतारा स्थित जरंदेश्वर चीनी कारखाना शामिल है, जिसकी कीमत लगभग 600 करोड़ रुपये है। इसके अलावा गोवा में निलय रिजॉर्ट (250 करोड़ रुपये), दक्षिण मुंबई के निर्मल हाउस में पार्थ पवार का कार्यालय (25 करोड़ रुपये) और दक्षिण दिल्ली में एक फ्लैट (20 करोड़ रुपये) शामिल है।


Share

Related posts

प्रधानमंत्री मोदी की विवादित टिप्पणी, कांग्रेस ने दिया तीखा जवाब

Prem Chand

ईडी के समक्ष पेश हुए खडसे, पूर्व भाजपा नेता के दामाद अरेस्ट

Prem Chand

एकतरफा प्यार में लड़की को चाकू मार किया घायल

Prem Chand

उत्तराखंड में नंदा देवी ग्लेशियर टूटा, 150 मजदूर लापता

Prem Chand

पूर्व सांसदों की 1,723 करोड़ रुपये की राशि खर्च नहीं हुई

Prem Chand

सरकार को मुंह चिढ़ा रहे हैं नकली नोट

samacharprahari