ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरराज्य

सीबीआई 2022 तक विभिन्न मामलों में दोषसिद्धि 75 फीसद तक ले जाएगी

Share

मुंबई। उच्चतम न्यायालय ने हाल ही में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की मामले में दोष सिद्धि की ‘सफलता दर’ के नीचे चले जाने पर कड़ी टिप्पणी की थी। जांच एजेंसी ने अदालत को सूचित किया है कि दोषसिद्धि की दर करीब 65-70 फीसद हो गई है। अगस्त 2022 तक सफलता दर को 75 फीसद तक ले जाने का लक्ष्य है।
शीर्ष अदालत में दाखिल हलफनामे में सीबीआई निदेशक एस. के. जायसवाल ने कहा कि सीबीआई ने दोषियों की दोषसिद्धि में वर्ष 2020 में 69.83 और वर्ष 2019 में 69.19 फीसद सफलता हासिल की थी। वर्तमान दोषसिद्धि दर को अगस्त 2022 तक 75 फीसद तक ले जाने का सीबीआई का प्रयास है।

सीबीआई ने शीर्ष अदालत को बताया कि वर्ष 2020 और वर्ष 2021 में सीबीआई के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सघन चर्चा के बाद व्यवस्था की समग्र समीक्षा की गई। पुराने दिशानिर्देशों के स्थानों पर नये दिशानिर्देश जारी किए गए। सीबीआई के लिए ऊपरी अदालतों में अपील दायर करने एवं नजर रखने से संबंधित विषयों पर निगरानी पर जोर दिया गया है।


Share

Related posts

क्रूड ऑइल में 33 डॉलर की कमी, नहीं रुक रहे पेट्रोल-डीजल के दाम

Prem Chand

उत्तराखंड के CM बोले- रेप आरोपी बीजेपी विधायक ‘DNA टेस्ट को तैयार’

samacharprahari

मुंबई सेंट्रल स्टेशन पर ‘पॉड होटल’, मिलेगी जापान-सिंगापुर जैसी सुविधा

Aditya Kumar

आतंकवादी संगठनों के पाकिस्तानी आकाओं के नाम अब भी ब्लैक लिस्ट में शामिल नहीं : रिपोर्ट

samacharprahari

भारत में 33 लाख से अधिक बच्चे कुपोषित: सरकारी आंकड़े

samacharprahari

चलती कार में मॉडल से गैंगरेप के आरोप में 4 गिरफ्तार

Prem Chand