ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरभारतराज्य

किसी की कृपा से नहीं, सेल्फ मेड पार्टी है आरजेडीः लालू यादव

Share

सहयोगी दलों को आरजेडी प्रमुख का संदेश

पटना। आरजेडी के प्रशिक्षण शिविर को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए लालू प्रसाद यादव ने कहा कि जब चुनाव हो रहा था, तब वह जेल में थे। आरजेडी फिर से एक बार सत्ता मे लौटेगी। बिहार में डबल इंजन की सरकार में एक इंजन मालगाड़ी का है और दूसरा इलेक्ट्रिक इंजन है। इसलिए कोई तालमेल नहीं है। बिहार में यह बेमेल डबल इंजन की सरकार कभी भी बिखर सकती है। उन्होंने कहा कि आरजेडी सेल्फ मेड पार्टी है, पार्टी किसी के कृपा पर नहीं बनी है और ना ही किसी की कृपा पर आगे बढ़ती है।

सहयोगी दलों पर साधा निशाना
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए लालू प्रसाद यादव ने कहा कि केंद्र में बीजेपी की सरकार इसलिए बनी हुई है क्योंकि विपक्ष एकजुट नहीं है। जब भी हम सभी विपक्षी पार्टियों को एकजुट करने की कोशिश करते हैं, कोई ना कोई अड़ंगा लगा देता है। उन्होंने कहा कि अगर विपक्ष एक हो जाए तो भाजपा की सरकार बनेगी ही नहीं। बीजेपी को राम रहीम में लड़ाई करवा कर राज भोगने का स्वाद लग चुका है। वह सत्ता में रहने के लिए हमेशा इसी हथकंडे का इस्तेमाल करती रहेगी।


Share

Related posts

आप सांसद संजय सिंह के आवास पर ED की छापेमारी

Prem Chand

विनोद तावड़े पर पैसे बांटने का लगा आरोप

Prem Chand

रियल एस्टेट कंपनी पर छापा, 300 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी का पर्दाफाश

samacharprahari

प्रधानमंत्री ने भारतीय क्षेत्र चीन को सौंप दिया: राहुल

samacharprahari

दिवालिया संहिता से केवल 2.5 लाख करोड़ रुपये की वसूली

samacharprahari

प्रेमिका पर जानलेवा हमला कर प्रेमी ने की खुदकुशी

Prem Chand