ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरदुनिया

अफगान पासपोर्ट व राष्ट्रीय पहचान पत्र बदलने की तैयारी में तालिबान

Share

काबुल। अफगानिस्तान की तालीबानी हुकुमत अब पासपोर्ट व राष्ट्रीय पहचान पत्र बदलने की तैयारी कर रहा है। तालिबान ने कहा है है कि वह पिछली सरकार द्वारा जारी किए गए अफगान पासपोर्ट और राष्ट्रीय पहचान पत्र को बदलने जा रहा है। पुराने दस्तावेज कुछ समय के लिए मान्य होंगे।
एक न्यूज एजेंसी ने तालिबान के सूचना और संस्कृति विभाग के उप मंत्री और प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद का हवाला देते हुए बताया कि यह संभव है कि अफगान पासपोर्ट और एनआईडी में ‘अफगानिस्तान के इस्लामी अमीरात’ नाम हो। मुजाहिद ने यह भी कहा कि पिछली सरकार द्वारा जारी किए गए दस्तावेज अभी भी देश के कानूनी दस्तावेजों के रूप में मान्य हैं।
बता दें कि सत्ता में आने के बाद तालिबान लगातार कुछ न कुछ बदलाव कर रहा है। तालिबान ने महिलाओं की मिनिस्ट्री खत्म कर दी और उसे प्रार्थना और मार्गदर्शन मंत्रालय बना दिया। तालिबान जल्द ही शरिया कानून लाएगा, जिसमें हाथ काटने से लेकर फांसी जैसी बर्बर सजा का प्रावधान है।


Share

Related posts

लोन डिफॉल्ट पर बॉम्बे HC ने कही बड़ी बात, इरादतन डिफॉल्टर का ठप्पा लगाने के मामले में बैंकों को दी नसीहत

Prem Chand

टेंडर घोटाले में ठेकेदार गिरफ्तार

samacharprahari

ये जो खबरें हैं ना…. 6

samacharprahari

35 लाख लोगों का आयकर रिफंड लटका

samacharprahari

महाविकास आघाड़ी किसी दबाव के आगे नहीं झुकेगी

Prem Chand

वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन

Prem Chand