ताज़ा खबर
OtherTop 10ताज़ा खबरबिज़नेसभारतराज्य

ईडी ने हेलीकॉप्टर सौदा मामले में आरोपी सक्सेना को गिरफ्तार किया

Share

मुंबई। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 3,600 करोड़ रुपये के वीवीआईपी हेलीकॉप्टर सौदा मामले में आरोपी राजीव सक्सेना को कथित बैंक धोखाधड़ी से जुड़े धनशोधन के सिलसिले में गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। रिश्वत के आरोप सामने आने के बाद वर्ष 2014 में भारत ने वीवीआईपी हेलीकॉप्टर सौदे को रद्द कर दिया था।

ईडी के अधिकारियों के अनुसार, सक्सेना को अदालत में पेश किया जाएगा। हेलीकॉप्टर सौदों के मामले में दुबई निवासी कथित बिचौलिया सक्सेना को भारत सरकार ने 31 जनवरी 2019 को प्रत्यर्पित किया था। सक्सेना को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) सरकार ने भारत भेजने की अनुमति दी थी। इस मामले में जांच एजेंसी ईडी ने उसे गिरफ्तार किया था।

एजेंसी ने पहले कहा था कि सक्सेना एक हवाला ऑपरेटर है, जो मैट्रिक्स समूह की कंपनियों के माध्यम से दुबई में व्यवसाय चलाता है। अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर घोटाले में उस पर मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप लगे थे।


Share

Related posts

गढ़चिरौली एनकाउंटर में मारा गया 50 लाख का इनामी मिलिंद

Amit Kumar

ठगी की नई तरकीब, मेडोला गिरफ्तार

samacharprahari

रूस का सुखोई-34 फाइटर जेट क्रैश

Prem Chand

रेप के आरोप में बीजेपी विधायक पर केस

Prem Chand

त्योहार पर सर्राफा बाजार में रौनक बढ़ी

samacharprahari

देश में नए आपराधिक कानून लागू होने के बाद कंविक्शन रेट में तेजी से बदलाव, 94% तक पहुंचाने का लक्ष्य

samacharprahari