ताज़ा खबर
OtherTop 10राज्य

हैदराबाद के नवाब की जमीन खरीदने वाले बिल्डर की मौत

Share

मुंबई। हैदराबाद के नवाब की जमीन खरीदने वाले बिल्डर की मौतमुंबई। मनी लॉन्ड्रिंग के केस में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा गिरफ्तार किए गए 76 वर्षीय बिल्डर यूसुफ लकड़ावाला की जेल में मौत हो गई। लकड़ावाला आर्थर रोड जेल में सजा काट रहा था। गुरुवार सुबह हालत बिगड़ने पर उसे जेजे अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

सरकारी दस्तावेज में हेराफेरी का आरोप: फरवरी 2019 में हैदराबाद के नवाब की खंडाला में मौजूद लगभग 50 करोड़ रुपये कीमत की 4 एकड़ 38 गुंठा जमीन खरीदने के लिए सरकारी दस्तावेजों के साथ छेड़छाड़ करने के प्रकरण में मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने यूसुफ लकड़ावाला सहित चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। विदेश भागने की फिराक में पुलिस ने उसे अहमदाबाद से गिरफ्तार किया था।

ईडी कर रही थी जांच: आर्थिक अपराध शाखा के मामले में जमानत पर रिहा होने के बाद यूसुफ लकड़ावाला को 28 मई को ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग के केस में गिरफ्तार किया था। ईडी रिमांड के बाद युसूफ लकड़ावाला को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। तभी से वह मुंबई की आर्थर रोड जेल में बंद था।


Share

Related posts

मुंबई के व्यापारी से लाखों की ऑनलाइन ठगी

samacharprahari

हिंसक झड़प के बाद असम-मिजोरम सीमा पर तनाव

Prem Chand

रेल हादसे पर ताइवान के मंत्री ने ली जिम्मेदारी

samacharprahari

परमबीर सिंह की मुश्किलें बढ़ीं!

samacharprahari

यूपी में बयान दर्ज करवाने आई रेप पीड़िता का कोर्ट से अपहरण

samacharprahari

मेडिकल कॉलेज में बेटी के दाखिले के लिए डॉक्टर से 41 लाख की ठगी

Amit Kumar