ताज़ा खबर
OtherTop 10टेकताज़ा खबरभारतराज्य

सोशल मीडिया पर दोस्ती, लगाई करोड़ों की चपत

Share

दिल्ली के डॉक्टर से महाराष्ट्र के छात्र ने ठगे दो करोड़ रुपये

मुंबई। दिल्ली के एक डॉक्टर से महाराष्ट्र के यवतमाल जिले के एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर खुद को महिला के तौर पर पेश करते हुए कथित रूप से दो करोड़ रुपये से ज्यादा की ठगी की है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पीड़ित (44) ने शनिवार को यवतमाल पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद आरोपी कॉलेज छात्र संदेश मानकर को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी छात्र ने फेसबुक, इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खुद का महिला के रूप में फर्जी प्रोफाइल (खाता) बना रखा था।
        पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़ित डॉक्टर भी सोशल मीडिया के जरिए आरोपी छात्र के संपर्क में आ गया। महिला प्रोफाइल रखनेवाले आरोपी ने डॉक्टर को झांसा दिया था कि वह एक अमीर परिवार से ताल्लुक रखती है। दुबई में उसका कारोबार है। पिछले महीने उसने पीड़ित से कहा कि उसकी बहन का अपहरण हो गया है और अपहरणकर्ताओं ने उससे दो करोड़ रुपये की फिरौती मांगी है।

पीड़ित ने बताया कि यवतमाल जाकर 12 अगस्त को आरोपी के द्वारा बताए गए व्यक्ति को यह राशि सौंप दी थी। बाद में आरोपी ने फिर से पीड़ित को एक बैंक खाते में 7,20,000 रुपये जमा करने को कहा। डॉक्टर ने जब यह रकम भी बैंक में जमा करा दी, तो कुछ दिन बाद उसने सभी सोशल मीडिया खातों और मोबाइल फोन को बंद कर लिया। ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने शनिवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद यवतमाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 1.97 करोड़ रुपये की राशि बरामद हुई है।


Share

Related posts

गूगल ने पेटीएम ऐप को नीतियों के उल्लंघन के चलते प्ले स्टोर से हटाया

samacharprahari

सबरीमाला सोना चोरी मामला: SIT की कार्रवाई तेज, मुख्य आरोपी के आवास और बेल्लारी की ज्वैलरी शॉप पर छापेमारी

samacharprahari

जम्मू: आतंकवादी हमले में सीआरपीएफ का एक जवान शहीद

samacharprahari

गणतंत्र दिवस परेड 2025: सरपंच, कारीगर और पैरा एथलीट… 10 हजार विशेष अतिथियों को किया गया आमंत्रित

Prem Chand

लीफ फिनटेक के लकी ड्रॉ विजेताओं की घोषणा

Vinay

सूरत में निर्विरोध चुने गए बीजेपी प्रत्याशी मुकेश दलाल, कांग्रेस ने कहा लोकतंत्र ख़तरे में

Prem Chand