Samachar Prahari
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरबिज़नेसभारतराज्य

भाजपा को पिछले साल 3,623 करोड़ रुपये का चंदा मिला

Share

400 करोड़ रुपये चुनाव पर चमकाए, चुनावी बॉन्ड के रूप में 2555 करोड़ का चंदा बटोरा

प्रहरी संवाददाता, मुंबई। सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने वर्ष 2019-20 में 3,623 करोड़ रुपये से अधिक की आय दिखाई है और उसे चुनावी बांड से 2,555 करोड़ रुपये प्राप्त हुए हैं।

चुनाव पर 1651 करोड़ रुपये खर्च किए
निर्वाचन आयोग द्वारा सार्वजनिक किए गए वर्ष 2019-20 के लिए भाजपा के लेखा परीक्षित वार्षिक खातों के अनुसार, पार्टी की प्राप्तियां 3623,28,06,093 रुपये थी। इसका खर्च 1651,02,25,425 रुपये रहा। भाजपा को वर्ष 2019-20 में चुनावी बांड से 2,555 करोड़ रुपये (2555,00,01,000 रुपये) मिले। वर्ष 2019-20 में चुनाव और आम प्रचार पर इसका कुल खर्च 1,352.92 करोड़ रुपये रहा।

विज्ञापनों पर 400 करोड़ उड़ाए
बता दें कि देश में वर्ष 2019 में लोकसभा चुनाव हुए थे। अपने चुनावी खर्च और आम प्रचार के हिस्से के रूप में, भाजपा ने विज्ञापनों पर 400 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए हैं। हालांकि विवरण इस साल 22 जुलाई को निर्वाचन आयोग को प्रस्तुत किया गया था, लेकिन दस्तावेज को आयोग ने इस सप्ताह सार्वजनिक किया है।

सभी पार्टियां पीछे
वर्ष 2019-20 में, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को चुनावी बांड के माध्यम से 29.25 करोड़ रुपये, तृणमूल कांग्रेस को 100.46 करोड़ रुपये, द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) को 45 करोड़ रुपये, शिवसेना को 41 करोड़ रुपये और राष्ट्रीय जनता दल को 2.5 करोड़ रुपये मिले हैं।


Share

Related posts

ओएनजीसी को अपनी हिस्सेदारी बेचने को कहा गया

samacharprahari

मुंबई और वाराणसी के बीच विशेष ट्रेन शुरू

samacharprahari

कांस्टेबल भर्ती पेपर लीक कांड में यूपी STF ने दबोचा

Prem Chand

Leave a Comment