ताज़ा खबर
OtherTop 10ताज़ा खबरराज्य

चुनाव आयोग की वेबसाइट में सेंध, आरोपी अरेस्ट

Share

अब तक बना चुका है 30 हजार से ज्यादा वोटर आईडी
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में चुनाव आयोग की वेबसाइट में सेंध लगाकर फर्जी मतदाता पहचान पत्र बनाने का मामला सामने आया है। एक युवक को साइबर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस युवक का नेटवर्क दिल्ली, मध्य प्रदेश और राजस्थान तक फैला है। इस मामले में अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस टीमें व कई एजेंसियां जुट गई हैं।
पुलिस के मुताबिक, कोतवाली नकुड़ क्षेत्र के गांव मछरहेड़ी निवासी विपुल सैनी ने मध्य प्रदेश, दिल्ली और राजस्थान निवासी अपने साथियों के साथ कुछ दिन पहले चुनाव आयोग की वेबसाइट में सेंध लगा दी थी। कई लिंक के जरिये वेबसाइट खोली और मतदाता पहचान पत्र बनाने का कार्य शुरू कर दिया।

गृह मंत्रालय ने दिल्ली की कई एजेंसियों को मामले की जांच का जिम्मा सौंपा था। जांच में पता चला कि नकुड़ क्षेत्र के गांव मछरहेड़ी के विपुल सैनी ने वेबसाइट में सेंधमारी करने में अहम भूमिका निभाई है। आरोपियों ने मतदाता पहचान पत्र बनाकर पैसा कमाया। इसके बाद साइबर थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
बता दें कि सैनी गांव में कार्यालय बनाकर पैन कार्ड, आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड बनाने का काम करता था। पूछताछ में उसने बताया दिल्ली निवासी अरमान मलिक उसका साथी है, जो मूलरूप से मध्यप्रदेश के हरसा का निवासी है। अरमान ने विपुल से प्रत्येक मतदाता पहचान पत्र पर 20 से 30 रुपये देने की शर्त रखी थी। अब तक 30 हजार से अधिक मतदाता पहचान पत्र बना चुका है। उसके बैंक खाते में 45 लाख रुपये जमा हैं।


Share

Related posts

परमबीर और सचिन की मुलाकात से राजनीतिक तूफान

samacharprahari

SC: मुख्तार अंसारी से जुड़ी याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का निर्देश, सुरक्षा उपाय जारी रखे यूपी सरकार

samacharprahari

तेजिंदर बग्गा के खिलाफ मोहाली कोर्ट ने जारी किया अरेस्ट वारंट

Prem Chand

RBI: रेपो रेट में बदलाव नहीं, मंहगाई से भी राहत की उम्मीद

Prem Chand

महाराष्ट्र में खसरे के 8 संदिग्ध मरीज़ों की मौत, अब तक 503 मामले दर्ज

Prem Chand

पत्नी की अश्लील वीडियो बना दहेज की मांग

Prem Chand