ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरभारतराज्य

आदेश की नाफरमानी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

Share

बीजेपी-कांग्रेस सहित 8 दलों पर लगाया जुर्माना

प्रहरी संवाददाता, नई दिल्ली। राजनीति में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए जारी किए गए आदेश का पालन न होने पर सुप्रीम कोर्ट ने आठ राजनीतिक पार्टियों को अवमानना का दोषी पाया है। कोर्ट ने कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी, जनता दल-यूनाइटेड, राजद, एलजेपी, माकपा, एनसीपी और सीपीआई समेत आठ पार्टियों के खिलाफ सख्त नाराजगी जाहिर की है।

शीर्ष अदालत ने इस मामले में माकपा और राकांपा पर पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। कोर्ट ने 13 फरवरी 2020 को राजनीतिक दलों को अपने उम्मीदवारों पर दर्ज आपराधिक मामलों की जानकारी समाचारपत्रों में प्रकाशित कराने का आदेश दिया था।

कम प्रसार संख्या वाले अखबारों में दी जानकारी
जद-यू, राजद, एलजेपी, भाजपा, भाकपा और कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों से आपराधिक मामलों का प्रकाशन कम प्रसार संख्या वाले समाचारपत्रों में कराया था, जबकि माकपा और राकांपा अदालत के सभी निर्देशों का पालन नहीं किया है। छह पार्टियों की तुलना में दोनों पार्टियों पर पांच गुना जुर्माना लगाया गया है। चार सप्ताह के भीतर भुगतान करने का निर्देश दिया गया है। जस्टिस आरएफ नरीमन एवं जस्टिस बीआर गवई की पीठ ने 13 फरवरी 2020 के अपने निर्देश में संशोधन भी किया।


Share

Related posts

महाराष्ट्र की सियासत में फडणवीस के बयान से मचा सियासी तूफान, शिंदे-अजित खेमा सतर्क

samacharprahari

राहुल ने पीएम को घेरा, कहा- नरेंद्र मोदी असल में सरेंडर मोदी हैं

samacharprahari

बांग्लादेश में शेख हसीना की बड़ी जीत! पांचवीं बार बनेंगी पीएम, मिला दो तिहाई बहुमत

samacharprahari

बाबरी विध्वंस मामले के सभी 32 आरोपी बरी

samacharprahari

महाराष्ट्र विधायक अयोग्यता पर क्या दोबारा मिलेगी तारीख या फिर होगा फैसला…

samacharprahari

IPO बाजार में फूटा ‘लिस्टिंग गेन’ का गुब्बारा: 1 सितंबर से अब तक 38 इश्यू में से 35% ‘रेड सिग्नल’ में, खुदरा निवेशकों की पूंजी पर चोट

samacharprahari