ताज़ा खबर
OtherTop 10ताज़ा खबरराज्य

रायगढ़ में 103 गांवों पर मंडराया भूस्खलन का खतरा

Share

मुंबई। महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में सौ से अधिक गांवों पर भूस्खलन का खतरा मंडरा रहा है। पिछले सप्ताह आई बाढ़ के दौरान महाड में कुछ जगहों पर पानी का स्तर 25 फुट तक पहुंच गया था। मुंबई-गोवा सड़क पर बने नए पुल को इस बाढ़ के लिए जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। रायगढ़ की जिलाधिकारी निधि चौधरी के कार्यालय से प्राप्त आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, जिले के 103 गांवों पर भूस्खलन का खतरा मंडरा रहा है।
स्थानीय निवासियों ने कहा कि महाड में कुछ जगहों पर पानी 25 फुट तक पहुंच गया था और कई एक मंजिला इमारतें जलमग्न हो गई थीं। हालांकि पहले भी महाड में बाढ़ आपदा आ चुकी है, लेकिन पानी का स्तर 12 फुट से ज्यादा नहीं पहुंचा था।

पिछले सप्ताह 24 घंटे के दौरान सतारा जिले के महाबलेश्वर में 530 मिलीमीटर वर्षा हुई। इसके अलावा महाड में 383 मिलीमीटर और पोलादपुर में 575 मिलीमीटर बारिश हुई। तटीय कोंकण क्षेत्र में स्थित रायगढ़ में बाढ़ से भयानक स्थिति उत्पन्न हो गई थी।


Share

Related posts

नाइट कर्फ्यू से छूट की सीमा बढ़ी

samacharprahari

ऑनलाइन निवेश के नाम पर दो युवकों से 25 लाख की साइबर ठगी

Prem Chand

चांद तक जाएगी जापान की बुलेट ट्रेन !

samacharprahari

ईरान-इजरायल युद्ध से शेयर बाजार में हाहाकार, 2.4 लाख करोड़ स्वाहा

samacharprahari

पहलगाम अटैक के बाद आतंकियों से मुठभेड़, टॉप लश्कर कमांडर अल्ताफ लाली ढेर

samacharprahari

जबलपुर के आयुध कारखाने में जबरदस्त धमाका, इमारत के उड़े परखच्चे, 15 से अधिक घायल, दो की मौत की खबर

samacharprahari