ताज़ा खबर
Otherताज़ा खबरदुनिया

दुबई में दो विमान टकराए, कोई हताहत नहीं

Share

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के दुबई शहर में मुख्य हवाईअड्डे पर गुरुवार सुबह दो विमान आपस में टकरा गए। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर आपस में टकराए इन विमानों में से एक विमान एअरलाइन ‘फ्लाईदुबई’ का और दूसरा बहरीन स्थित एअरलाइन ‘गल्फ एअर’ का था।

फ्लाईदुबई ने एक बयान में कहा कि किर्गिस्तान जा रहा उसका बोइंग विमान ‘मामूली दुर्घटना’ का शिकार हो गया और उसे अपने स्टैंड स्थल पर लौटना पड़ा। हादसे में विमान के पंख को क्षति पहुंची। यात्री छह घंटे बाद एक अन्य उड़ान से अपने गंतव्य को रवाना हो गए। घटना की जांच के लिए अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।’ वहीं, गल्फ एअर ने कहा कि एक अन्य विमान की टक्कर से उसके एक विमान के पिछले हिस्से को नुकसान हुआ है। एअरलाइन ने कहा कि वह यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए काम कर रही है।


Share

Related posts

मोरक्को ने स्पाइवेयर के इस्तेमाल से किया इनकार

Prem Chand

बीसीसीआई में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी

Amit Kumar

एक हजारवां मैच खेलने उतरी टीम इंडिया!

samacharprahari

हार्दिक पटेल ने कांग्रेस को दिया झटका, सोनिया गांधी को भेजा इस्तीफा

Prem Chand

ट्रेन में यात्री ने की छेड़छाड़, बैग में मिला लाखों का कैश

Girish Chandra

लोनावला बंगले की ‘वो’ घटना, जब राणे को बनना पड़ा बालासाहेब ठाकरे का ‘सिक्योरिटी गार्ड’

samacharprahari