ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरबिज़नेसभारतराज्य

‘भारत गया तो आत्महत्या की नौबत होगी!’

Share

ब्रिटेन से प्रत्यर्पण होने पर नीरव मोदी की बढ़ेगी परेशानी

मुंबई। घोटाले के आरोपी हीरा कारोबारी नीरव मोदी ने कहा कि ब्रिटेन से प्रत्यर्पण होने पर भारत में उसके सामने आत्महत्या करने की नौबत होगी। भारतीय जेलों की खराब स्थिति का हवाला देते हुए बुधवार को उसने आशंका जताई थी। उसने प्रत्यर्पण के खिलाफ अपनी अपील में कहा है कि महाराष्ट्र में कोरोना बढ़ रहा है। जेल में स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति बहुत खराब हो चुकी है।

नीरव मोदी के वकील का कहना था कि मुंबई की आर्थर रोड जेल में बदहाल स्थिति है। इसके अलावा, डॉक्टरों की कमी और भीड़ अधिक होने के कारण कैदियों को जरूरत पड़ने पर हॉस्पिटल ले जाने में देरी होती है। वकीलों ने मोदी के मानसिक स्वास्थ्य खराब होने का भी हवाला दिया। वकील ने बताया कि आर्थर रोड जेल में डॉक्टर के साथ प्राइवेट कंसल्टेशन की कभी अनुमति नहीं दी गई। मोदी की मानसिक स्थिति मजबूत नहीं है और दबाव बढ़ने से वह मानसिक तौर पर बीमार हो सकता है।

बता दें कि ब्रिटेन के हाई कोर्ट में प्रत्यर्पण के खिलाफ अपील के पहले चरण में हारने के बाद मोदी ने नई अपील दायर की है। मोदी पर पंजाब नेशनल बैंक के साथ अरबों रुपये का घोटाला करने का आरोप है। ब्रिटेन की होम सेक्रेटरी प्रीति पटेल ने मोदी के प्रत्यर्पण का आदेश दिया था।


Share

Related posts

परमबीर सिंह की मुश्किलें बढ़ीं!

samacharprahari

उत्तर प्रदेश की होगी वैश्विक ब्रांडिंग!

samacharprahari

राज्यसभा में एनडीए और बहुमत के बीच 22 सीट का फासला, कांग्रेस हुई और कमजोर

Prem Chand

बजट के दिन सेंसेक्स-निफ्टी में भारी उतार-चढ़ाव के साथ बंद

Prem Chand

गोवा में बंद हुई सेक्स शॉप, बिना ट्रेड लाइसेंस के चल रही थी

Prem Chand

आत्मनिर्भर भारत मुहिम से होगा लाभः गोदरेज

samacharprahari