ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरभारतराज्य

यूपी एटीएस ने आतंकी मॉड्यूल का किया पर्दाफाश

Share

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में यूपी एटीएस ने आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। दुबग्गा रिंगरोड पर सीते बिहार इलाके से 2 आतंकियों को गिरफ़्तार किया गया है। इनके पास से भारी मात्रा में विस्फोटक और प्रेशर कुकर बम बरामद हुआ है।

यूपी के एडीजी (लॉ एंड आर्डर) प्रशांत कुमार ने बताया कि यूपी एटीएस ने आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए मिनाज अहमद, मसरुद्दीन अहमद नाम के दो आतंकियों के पास से विस्फोटक और असलहा बरामद किया है।

अलकायदा के अंसाल लखनऊ में कई जगह धमाके की साजिश कर रहे थे। यूपी के कई शहरों में धमाका करने की साजिश थी। गिरफ्तार आतंकी अलकायदा के गजवातुल हिंद से जुड़े हैं। इनके तार पाकिस्तान से भी जुड़े हैं। आतंकियों को रिमांड में लेकर पूछताछ की जाएगी। इनके साथियों की तलाश जारी है। आतंकियों के कुछ साथी कानपुर में भी छिपे हुए हैं।


Share

Related posts

पत्नी और बेटी पर एसिड अटैक

Prem Chand

गुजरात सरकार को SC ने फटकारा, नोटिफिकेशन कैंसिल

Prem Chand

महिलाओं की कम हिस्सेदारी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, बार काउंसिलों में 30 फीसदी सीटें अनिवार्य

samacharprahari

मुंबई की बिजली गुल में चीनी हैकर्स का हाथ

samacharprahari

7 मई को देशभर में नागरिक सुरक्षा मॉक ड्रिल

samacharprahari

डिजिटल इंडिया के नाम पर ‘डिजिटल लूट’: महाराष्ट्र सरकार की नई स्कैन योजना या बड़ा स्कैम?

samacharprahari