Samachar Prahari
OtherPoliticsराज्य

ईडी के समक्ष पेश हुए खडसे, पूर्व भाजपा नेता के दामाद अरेस्ट

Share

ईडी ने धन शोधन मामले में पूर्व भाजपा नेता के दामाद को अरेस्ट किया

पुणे में 2016 में जमीन खरीदने में कथित अनियमितताओं से जुड़े हैं तार

मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व राजस्व मंत्री और पूर्व भाजपा नेता एकनाथ खडसे धन शोधन मामले की जांच के सिलसिले में गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश हुए। खडसे फिलहाल राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) में शामिल हो गए हैं।

बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पुणे में 2016 में जमीन खरीदने में कथित अनियमितताओं से जुड़े धन शोधन के एक मामले में पूर्व भाजपा नेता खडसे के दामाद गिरीश चौधरी को गिरफ्तार किया था।

ईडी के अधिकारियों ने बताया कि चौधरी को मंगलवार की रात को गिरफ्तार किया गया। उन्हें 12 जुलाई तक ईडी की कस्टडी में भेज दिया गया है। उनसे दक्षिण मुंबई में केंद्रीय जांच एजेंसी के कार्यालय में इस मामले में काफी देर तक पूछताछ की गई थी। वह पूछताछ के दौरान सहयोग नहीं कर रहे थे। उन्हें धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत दर्ज मामलों की सुनवाई करने वाली एक विशेष अदालत के समक्ष पेश किए जाने की संभावना है। खडसे को भी समन भेजा गया है।

प्रवर्तन निदेशालय ने पूर्व भाजपा नेता एकनाथ गणपतराव खडसे, उनकी पत्नी मंदाकिनी एकनाथ खडसे, दामाद गिरीश दयाराम चौधरी और अब्बास रसलभाई उकानी के खिलाफ धारा 13 (1)( डी), 13 (3) (2) भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 के तहत दर्ज मामले की सुनवाई शुरू की थी। ईडी ने खडसे से भी इस मामले में पूछताछ की थी और उनका बयान दर्ज किया था। हालांकि अधिकारियों ने खडसे की गिरफ्तारी को लेकर फिलहाल कोई बयान नहीं दिया है।

 खडसे ने इसी भूमि सौदे और कुछ अन्य मुद्दों के संबंध में आरोपों का सामना करने के बाद साल 2016 में तत्कालीन मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाले महाराष्ट्र मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था। उस समय वह राजस्व मंत्री थे। खडसे ने पिछले साल महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) में शामिल होने के लिए भारतीय जनता पार्टी छोड़ दी थी।


Share

Related posts

‘बटन दबा रहे साइकिल पर, पर्ची निकल रही कमल की’

samacharprahari

मिनी बस-कंटेनर की टक्कर, 12 लोगों की मौत, 23 घायल

samacharprahari

देश की संपत्ति को निजी हाथों में सौंपने की साजिश में जुटी है भाजपा : अखिलेश

Girish Chandra

Leave a Comment