Samachar Prahari
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरराज्य

केंद्र के कृषि कानूनों के जवाब में महाराष्ट्र में तीन विधेयक पेश

Share

केंद्र सरकार ने बिना चर्चा कराए पास किया था कृषि विधेयक,  मानसून सत्र के दौरान महाराष्ट्र विधानसभा में तीन विधेयक पेश

प्रहरी संवाददाता, मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा में राज्य सरकार ने केंद्र के तीन नए कृषि कानूनों के जवाब में मंगलवार को तीन नए विधेयक पेश किए हैं। ये तीनों विधेयक कृषि, सहकारिता, खाद्य और नागरिक आपूर्ति से संबंधित हैं।

मानसून सत्र में पेश किए गए इन कृषि विधेयकों में न्यूनतम समर्थन मूल्य से अधिक कीमत देने, देय राशि का समय पर भुगतान करने, किसानों के उत्पीड़न पर तीन साल की जेल या पांच लाख रुपए जुर्माना या दोनों सजा समेत कई महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए हैं। इसमें उत्पादन, आपूर्ति, वितरण और आवश्यक वस्तुओं के भंडार की सीमा तय करने का भी प्रावधान है।

राजस्व मंत्री बालासाहेब थोरात ने कहा कि केंद्र में कृषि कानून बिना चर्चा के पारित किए गए थे। केंद्र सरकार के अनेक प्रावधान राज्य सरकारों के अधिकारों में हस्तक्षेप करते हैं। राज्य सरकार को कानून बनाने का अधिकार है। हम केंद्र के कृषि कानूनों में संशोधन का सुझाव देना चाहते हैं।


Share

Related posts

विशाखापत्तनम में सनसनी: नौसेना कर्मी ने महिला की हत्या कर शव के टुकड़े किए

samacharprahari

महायुति से कोई भी मुख्यमंत्री बने, वो दिल्ली, गुजरात की कठपुतली होता है: कांग्रेस

Prem Chand

रूस का यूक्रेन पर ड्रोन हमला : पांच लोगों की मौत, 30 अन्य घायल     

samacharprahari

Leave a Comment