ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरभारतराज्य

जम्मू सेना कैंप के ऊपर फिर दिखा ड्रोन!

Share

जम्मू के एयरबेस पर शनिवार देर रात ड्रोन के जरिये आतंकी हमले के बाद सुरक्षा व्यवस्था बढाई गई

जम्‍मू। जम्मू के एयरबेस पर शनिवार देर रात ड्रोन के जरिये किए गए आतंकी हमले के बाद सोमवार को फिर सेना कैंप के ऊपर ड्रोन जैसी चीज देखे जाने का दावा किया गया है। जानकारी के अनुसार, जम्मू के कालूचक छावनी इलाके में सोमवार अलसुबह करीब 3 बजे एक ड्रोननुमा चीज सैन्‍य कैंप के ऊपर से गुजरती हुई देखी गई। इसके बाद सेना के जवानों ने लगभग 20 से 25  राउंड फायरिंग की।

ड्रोन देखे जाने के बाद सेना की ओर से पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। सेना के जवान कैंप के भीतर और आसपास के इलाकों में उस जगह को तलाश रहे हैं, जहां ड्रोन के गिरने की संभावना है। इससे पहले भी पाकिस्‍तान की ओर से सीमा पर ड्रोन भेजने की घटनाएं सामने आई हैं। पंजाब और जम्‍मू सीमा पर पाकिस्‍तान की ओर से ड्रोन के जरिये एके 47 रायफल, गोला बारूद और मादक पदार्थ भारत भेजेन की घटनाएं हुई हैं. सुरक्षाबलों ने सीमा पर ऐसे ड्रोन को कई बार प‍कड़ा है।

बता दें कि जम्‍मू में भारतीय वायुसेना के एयरबेस पर शनिवार देर रात को आतंकियों ने विस्‍फोटक गिराकर हमला किया था। इस बम विस्फोट में दो वायुसेना कर्मी घायल हुए थे। पाकिस्तानी आतंकवादियों ने सेना के महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने के लिए पहली बार ड्रोन का इस्तेमाल किया है।


Share

Related posts

माइक्रोसॉफ्ट ने बिजनेसेस को इंटेलिजेंट सप्‍लाई चेन्‍स बनाने में सहयोग दिया

Vinay

इश्यू प्राइज से कम कीमत पर लिस्ट होने पर नुकसान!

samacharprahari

अगले महीने से मुंबई, पुणे में ऑनलाइन किरायेदार सत्यापन शुरू

Prem Chand

‘वर्षा’ बंगला: सत्ता का प्रतीक या विवादों का अड्डा?

Prem Chand

महिंद्रा ने शुरू की 500 नई थार की मेगा डिलिवरी

samacharprahari

महाराष्ट्र में अनलॉक 4 की गाइडलाइंस जारी, स्कूल कॉलेज रहेंगे बंद

samacharprahari