ताज़ा खबर
OtherTop 10ताज़ा खबरदुनियाबिज़नेसभारतराज्य

‘जमशेदजी टाटा 102 अरब डॉलर दान के साथ दुनिया के सबसे बड़े परोपकारी’

Share

मुंबई। हुरुन रिपोर्ट और एडेलगिव फाउंडेशन की ओर से तैयार शीर्ष 50 दानदाताओं की सूची में भारत के दिग्गज उद्योगपति जमशेदजी टाटा पिछली सदी में 102 अरब अमेरिकी डालर दान देकर दुनिया के सबसे बड़े परोपकारी के रूप में उभरे हैं। टाटा समूह के संस्थापक परोपकार के मामले में बिल गेट्स और उनकी पूर्व पत्नी मेलिंडा समेत अन्य लोगों से काफी आगे हैं, जिन्होंने 74.6 अरब डॉलर दान किए हैं। इसके अलावा, इस सूची में निवेशक वॉरेन बफे (37.4 अरब डॉलर), जॉर्ज सोरोस (34.8 अरब डॉलर) और जॉन डी रॉकफेलर (26.8 अरब डॉलर) के नाम शामिल हैं।

हुरुन अध्यक्ष रूपर्ट हुगवेर्फ ने कहा कि भले ही अमेरिकी और यूरोपीय लोग पिछली शताब्दी में परोपकार की सोच के लिहाज से हावी रहे हों, लेकिन भारत के टाटा समूह के संस्थापक जमशेदजी टाटा दुनिया के सबसे बड़े परोपकारी व्यक्ति हैं। इस सूची में एकमात्र अन्य भारतीय विप्रो के अजीम प्रेमजी हैं, जिन्होंने परोपकारी कार्यों के लिए लगभग 22 अरब अमेरिकी डॉलर दिए हैं। सूची में 38 लोग अमेरिका से हैं और उसके बाद ब्रिटेन (5) और चीन (3) का स्थान है। कुल 37 शीर्ष दानदाताओं की मृत्यु हो चुकी है, जबकि उनमें से 13 जीवित हैं।


Share

Related posts

सेंचुरी मैट्रेस ने ‘स्लीप ईट ऑफ’ कैंपेन लॉन्च किया

samacharprahari

‘घर बनाकर देने होंगे’ बुलडोजर ऐक्शन पर अदालत सख्त

samacharprahari

ग्लोबल इफेक्ट से भारतीय शेयर बाजार धड़ाम, डूबे 15 लाख करोड़

Prem Chand

बाबा सिद्दीकी की पत्नी ने ‘सही तथ्य रिकॉर्ड में लाने’ के लिए हस्तक्षेप याचिका दायर की

Prem Chand

11 रिजर्व खिलाड़ियों के साथ आई है यह टीम

samacharprahari

भारत से बाहर नहीं जा सकेंगी जैकलीन फर्नांडीज, एयरपोर्ट पर रोका

Amit Kumar