ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10एजुकेशनऑटोटेकताज़ा खबरदुनियाबिज़नेसभारतराज्य

कोरोना की दूसरी लहर ने लील लिया करोड़ों रोजगार

Share

सबसे कम उम्र और पुराने कर्मचारियों ने गंवाई नौकरी: सर्वेक्षण
प्रहरी संवाददाता, मुंबई। फार्च्यून 500 सूची की कंपनियों के बीच कराए गए एक सर्वेक्षण के अनुसार, कोविड-19 की दूसरी लहर के दौरान एक करोड़ से अधिक भारतीयों की नौकरी चली गई। नौकरी गंवाने वालों में सबसे ज्यादा नई उम्र के युवा हैं। इसके साथ ही कंपनी में काम कर रहे सबसे पुराने कर्मचारी भी बेरोजगार हुए हैं। भारत में अप्रैल 2021 के दौरान दो हजार लोगों के बीच यह सर्वे कराया गया।

भारतीय अर्थव्यवस्था का अध्ययन करने वाले शोध संस्थान सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकॉनमी (सीएमआईई) ने मई में कहा था कि कोविड-19 की दूसरी लहर के कारण देश में एक करोड़ से अधिक भारतीयों की नौकरी चली गई और बेरोजगारी दर 12 महीने के उच्च स्तर लगभग 12 प्रतिशत को छू गई है।

वित्तीय प्रौद्योगिकी कंपनी एफआईएस के इस सर्वे के अनुसार कोरोना की दूसरी लहर में 55 वर्ष से अधिक आयु वाले छह प्रतिशत कर्मचारियों की नौकरी स्थायी रूप से चली गई। पिछले वर्ष यह आंकड़ा चार प्रतिशत था। इस वर्ष इस आयु वर्ग के सात प्रतिशत कर्मचारियों को अस्थायी छंटनी का सामना करना पड़ा है, जबकि पिछले साल यह आंकड़ा 13 प्रतिशत था।

इसी तरह, 24 वर्ष से कम आयु सीमा वर्ग में 11 प्रतिशत कर्मचारियों की नौकरी स्थायी रूप से छूट गई है। यह आंकड़ा पिछले वर्ष दस प्रतिशत था। सभी आयु श्रेणी में पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष अधिक लोगों की नौकरी गई हैं। 18 से 24 आयु वर्ग के नौ प्रतिशत कर्मचारियों को अस्थायी रूप से काम से हटाया गया। पिछले वर्ष इसी आयु वर्ग के 21 प्रतिशत कर्मचारियों की अस्थायी रूप से छुट्टी की गई थी।


Share

Related posts

फ़्यूचर जेनराली की नई बीमा पॉलिसी

samacharprahari

 9 करोड़ की CC सड़क में ‘सीमेंट कम, भ्रष्ट आचार का मसाला ज्यादा!

samacharprahari

राहुल गांधी का मोदी सरकार पर तंज, देश कोरोना की लड़ाई में ‘आत्मनिर्भर’ है

samacharprahari

5 महीने के निचले स्तर पर पहुंची मैन्युफैक्चरिंग पीएमआई

samacharprahari

ऐप बेस्ड फर्जीवाड़ा: महाराष्ट्र, दिल्ली, यूपी, बिहार सहित 10 राज्यों में CBI की छापेमारी

Prem Chand

बदलापुर में मालगाड़ी पटरी से उतरी, बोगी चकनाचूर

Aditya Kumar