ताज़ा खबर
Otherबिज़नेस

छोटे किराना स्टोर्स के लिए डिजिटल वेबस्टोर सुविधा

Share

मुंबई। इंटरनेशनल ई-कॉमर्स एनेबलर शॉपमैटिक ने व्यवसायों को ऑनलाइन होने में मदद करने के अभियान के तहत निःशुल्क डिजिटल वेबस्टोर सुविधा उपलब्ध कराया है। सीईओ अनुराग अवुला ने कहा कि शॉपमैटिक की ओर से 3 जून और 31 अगस्त 2021 के बीच साइन अप करने वाले किसी भी उद्यमियों और छोटे व्यवसाय को जीरो होस्टिंग शुल्क पर यह सुविधा दी गई है। प्रचार अवधि के दौरान, शॉपमैटिक वेबस्टोर, शॉपमैटिक चैट, शॉपमैटिक सोशल या शॉपमैटिक मार्केटप्लेस का विकल्प का उपयोग किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि ‘इंस्पायरिंग आंत्रप्रेन्योरशिप प्रोग्राम’ के हिस्से के रूप में मर्चेंट बिना किसी साइन-अप शुल्क के अपनी ई-कॉमर्स सेवाओं का उपयोग कर सकेंगे। जब भी वे कोई बिक्री करेंगे तो उन्हें प्रति लेनदेन 3 प्रतिशत का शुल्क देना होगा।


Share

Related posts

सीएम बोम्मई बोले महाराष्ट्र को एक इंच भी जमीन नहीं देगा कर्नाटक

Prem Chand

महिला अपराध के 90 फीसदी मुकदमे लंबित

samacharprahari

मुंबई एयरपोर्ट पर 1.63 करोड़ रुपये का गोल्ड जब्त

Vinay

विजय माल्या को बॉम्बे हाई कोर्ट का झटका: ‘राहत चाहिए तो पहले भारत लौटें’     

samacharprahari

बगदाद में सैन्य ठिकाने पर रॉकेट हमला

samacharprahari

सिर्फ़ 10 साल में 12 लाख करोड़ का कर्ज़ बट्टे खाते में: सरकार ने संसद में दी जानकारी

samacharprahari