ताज़ा खबर
OtherTop 10एजुकेशनटेकताज़ा खबरबिज़नेसभारतराज्य

डिजिटल हुनर सिखाएगा गूगल

Share

मुंबई। सर्ज इंजिन गूगल ने मंगलवार को भारत में 30 समाचार संगठनों के साथ अपने न्यूज शोकेस की पेशकश की, जिसका मकसद गूगल के समाचार और खोज मंचों पर गुणवत्तापूर्ण सामग्री प्रदर्शित करने के लिए प्रकाशकों को प्रोत्साहित करना और समर्थन देना है। गूगल भारत में अगले तीन वर्षों के दौरान समाचार संगठनों और पत्रकारिता विद्यालयों के 50,000 पत्रकारों और पत्रकारिता के छात्रों को डिजिटल हुनर भी सिखाएगा। गूगल के उपाध्यक्ष (प्रोडक्ट मैनेजमेंट) ब्रैड बेंडर ने कहा कि लोगों को भरोसेमंद खबर उपलब्ध कराने के लिए न्यूज शोकेस को लॉन्च किया गया है। प्रकाशकों की पसंद के अनुसार लेखों को बढ़ावा मिलेगा। इसे भारत में 30 राष्ट्रीय, क्षेत्रीय और स्थानीय समाचार संगठनों के साथ शुरू किया गया है और आने वाले दिनों में इस संख्या में बढ़ोतरी की जाएगी। गूगल की यह सेवा जर्मनी, ब्राजील, कनाडा, फ्रांस, जापान, यूके, ऑस्ट्रेलिया, चेकिया, इटली और अर्जेंटीना सहित एक दर्जन से अधिक देशों में उपलब्ध है। भारत में गूगल के कंट्री हेड और उपाध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में समाचारों की खपत बढ़ रही है, वहीं उपभोक्ता आदतों में बदलाव भी आ रहा है, जिसमें अधिक युवा उपभोक्ता समाचार के लिए डिजिटल पहुंच का इस्तेमाल कर रहे हैं।


Share

Related posts

महाराष्‍ट्र में ग्राम पंचायत चुनाव का कार्यक्रम घोषित

Prem Chand

अदालत से फ्यूचर रिटेल को अगली सुनवाई तक राहत

samacharprahari

देश में ताकतवर और कमजोर के लिए अलग-अलग कानून व्यवस्थाएं नहीं हो सकतीं

Amit Kumar

केंद्र का राजकोषीय घाटा वार्षिक लक्ष्य का 8.2 प्रतिशत

samacharprahari

ये जो खबरें हैं ना…. 12वीं किश्त….

samacharprahari

रंजीत कोहली को आजीवन कारावास, मां को 10 साल की सजा

Prem Chand