ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरभारतराज्य

पूर्व पुलिस आयुक्त की होगी ‘प्रारंभिक जांच’

Share

गृह विभाग ने दिया परमबीर सिंह के खिलाफ जांच का आदेश

मुंबई। महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों में ‘प्रारंभिक जांच’ का आदेश दिया है। गृह विभाग ने 20 अप्रैल को इस संदर्भ में एक आदेश जारी किया था।
बताया जा रहा है कि राज्य के पुलिस महानिदेशक संजय पांडे को पूर्व आयुक्त सिंह के खिलाफ सहायक पुलिस निरीक्षक अनूप डांगे की ओर से 2 फरवरी को दर्ज कराई गई एक शिकायत की प्रारंभिक जांच करने को कहा गया है। विभाग ने निर्देश दिया है कि प्रारंभिक जांच रिपोर्ट डांगे की ओर से उठाए गए सभी बिंदुओं के आधार पर तैयार की जानी चाहिए। डांगे ने अपनी शिकायत में सिंह पर भ्रष्टाचार में शामिल होने का आरोप लगाया है। क्राइम ब्रांच के सहायक पुलिस आयुक्त ने भी इस संदर्भ में 7 अप्रैल को एक रिपोर्ट सरकार को सौंपी थी। इस रिपोर्ट पर भी गौर करने का निर्देश दिया गया है।


Share

Related posts

अगले महीने तक अंधेरी स्टेशन पर तेजस एक्सप्रेस का अस्थायी हॉल्ट

samacharprahari

अपहरण और बलात्कार मामले में पांच गिरफ्तार

samacharprahari

जमानत का इंतजार करते ही रहे स्टैन स्वामी

samacharprahari

पर्यावरण प्रभाव आकलन पर सरकार के जवाब से अदालत असंतुष्ट

samacharprahari

सरकार बनाने के लिए BJP ‘सत्ता जिहाद’ में लिप्त है: उद्धव ठाकरे

Prem Chand

रियल एस्टेट कंपनी पर छापा, 300 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी का पर्दाफाश

samacharprahari