ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरभारतराज्य

महाराष्ट्र में लॉकडाउन जैसी पाबंदियों का ऐलान

Share

मुंबई। महाराष्ट्र में कोरोना की दूसरी लहर बेकाबू होने के बाद मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने पूरे राज्य में लॉकडाउन जैसी सख्त पाबंदियां लागू करने का ऐलान किया है। राज्य में अधिक कड़े प्रतिबंध लगाने की घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना वायरस की श्रृंखला को तोड़ना आवश्यक है, इसलिए कड़े फैसले लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को राहत देने के लिए 5,476 करोड़ रुपये के राहत पैकेज की घोषणा की गई है।
बता दें कि मंगलवार की रात को मुख्यमंत्री ने कड़े प्रतिबंधात्मक आदेश लागू किए हैं। ये सख्त प्रतिबंध राज्य में बुधवार, 14 अप्रैल 2021 से 1 मई 2021 तक लागू रहेंगे और इस दौरान पूर्ण रूप से कर्फ्यू रहेगा। सीएम ने कहा कि कोरोना संकट से निपटने के लिए सरकार जरूरतमंदों की मदद करेगी। इस दौरान किसी को नुकसान नहीं पहुंचने देंगे। खाद्य व नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण विभाग, सामाजिक न्याय और विशेष सहायता विभाग, उद्योग-ऊर्जा और श्रम विभाग, शहरी विकास विभाग और आदिवासी विकास विभाग के माध्यम से लाभार्थियों को वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।

इस तरह की होंगी पाबंदियां….

– 14 अप्रैल रात 8 बजे से पूरे राज्य में धारा 144 लागू होगी। एक जगह पर 4 या उससे ज्यादा लोगों के इकट्ठे होने पर रोक
– राज्य में 15 दिनों तक संचार पर प्रतिबंध
– पब्लिक ट्रांसपोर्ट पर पाबंदी नहीं रहेगी। लोकल, बसें, हवाई जहाज समेत पब्लिक ट्रांसपोर्ट के सभी साधन खुले रहेंगे।
– अत्यावश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी सेवाओं पर रोक रहेगी।
– कमजोर वर्गों की मदद के लिए 5 हजार 476 करोड़ का पैकेज
– एक महीने का राशन, शिव भोजन की थाली मुफ्त में दी जाएगी
– श्रमिकों सहित आदिवासी व असंगठित क्षेत्र को राहत


Share

Related posts

महाराष्ट्र आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26: ₹51 लाख करोड़ के पार पहुंची राज्य की अर्थव्यवस्था, 7.9% विकास दर का अनुमान

samacharprahari

40 साल में 8 वित्त मंत्रियों ने खड़े किए हाथ, एक ने चुनाव लड़ा भी तो बुरी तरह हारे

samacharprahari

केंद्र के इशारे पर महाराष्ट्र की ‘सेंट्रल’ सरकार ने लिए आठ फैसले

samacharprahari

ईडी ने राणा कपूर को किया गिरफ्तार

samacharprahari

बाटला हाउस एनकाउंटर के दोषी आरिज की सजा बरकरार

Prem Chand

Cult.fit फ्रैंचाइज मॉडल का विस्तार करेगी

samacharprahari