ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरभारतराज्य

एनआईए ने रियाज काजी को किया गिरफ्तार

Share

मुंबई। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने निलंबित पुलिस अधिकारी सचिन वाझे के सहयोगी पुलिस अधिकारी रियाज काजी को गिरफ्तार कर लिया है। रियाज काजी को 16 अप्रैल तक एनआईए की कस्टडी में भेजा गया है।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के पास एक एसयूवी में विस्फोटक सामग्री मिलने के मामले में यह गिरफ्तारी की गई है। एनआईए ने रविवार को सहायक पुलिस निरीक्षक (एपीआई) काजी को पूछताछ के लिए बुलाया था, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया। ठाणे के कारोबारी मनसुख हिरन की हत्या के मामले में एनआईए ने पहले भी काजी से पूछताछ की थी। पिछले महीने मुंबई अपराध शाखा से काजी को निकाल दिया गया था। जांच एजेंसी को संदेह है कि काजी ने दक्षिण मुंबई में अंबानी के घर के पास मिली एसयूवी के लिए फर्जी नंबर प्लेट हासिल करने में वाझे की मदद की थी। एनआईए ने वाझे को 13 मार्च को गिरफ्तार किया था। इससे पहले जांच एजेंसी ने पूर्व पुलिसकर्मी विनायक शिंदे और क्रिकेट सटोरिये नरेश गोर को भी गिरफ्तार किया था। तीनों फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं।


Share

Related posts

10 साल में 89,441 सरकारी स्कूलों पर लटका ताला: UP-MP में सबसे बुरा हाल, प्राइवेट स्कूलों की आई बाढ़

samacharprahari

राष्ट्रीय राजधानी और आर्थिक राजधानी के बीच की दूरी घटेगीः गडकरी

Vinay

घर चलाने के लिए भारतीय परिवारों ने अब तक 5,300 टन सोना गिरवी रखा

Prem Chand

बेरूत के बंदरगाह पर लगी भीषण आग

samacharprahari

सावधान! WhatsApp पर फेक शादी के कार्ड से साइबर ठगी

Prem Chand

झूठों के सरदार हैं प्रधानमंत्री मोदी, एक के बाद एक झूठ बोल रहे हैं : खरगे

samacharprahari