ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरबिज़नेसभारतराज्य

साल 2021 में 12 प्रतिशत की जीडीपी होगी

Share

चालू वित्त वर्ष में आठ प्रतिशत की गिरावट आने का अनुमान

 मुंबई। कोविड-19 महामारी से उबरने के लिए भारत को अगले वित्त वर्ष 2021-22 में 10.5 से 11 प्रतिशत की वास्तविक वृद्धि दर हासिल करनी होगी। यह बात नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने कही है, जबकि रेटिंग एजेंसी मूडीज एनालिटिक्स ने अनुमान लगाया है कि देश की अर्थव्यवस्था 2021 के कैलेंडर वर्ष में 12 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज करेगी। मूडीज ने कहा कि पिछले साल 7.1 प्रतिशत की गिरावट के बाद भारतीय अर्थव्यवस्था की निकट भविष्य की संभावनाएं अधिक अनुकूल हो गई हैं। हालांकि नीति आय़ोग के उपाध्यक्ष ने भारतीय अर्थव्यवस्था में चालू वित्त वर्ष में आठ प्रतिशत की गिरावट आने का भी अनुमान लगाया है। उन्होंने कहा कि विकास के एजेंडा को सरकार अकेले नहीं बढ़ा सकती है। राजनीतिक नेताओं और कॉरपोरेट नेतृत्व को मिलकर काम करने की जरूरत है।


Share

Related posts

लिपुलेख के पास चीन ने तैनात किए एक हजार जवान

samacharprahari

कोरोना काल में डेढ़ करोड़ लोगों ने निकाले पीएफ़ से 31 हज़ार करोड़ रुपये

samacharprahari

रक्तदान शिविर में जुटाएंगे 5000 युनिट ब्लड

Prem Chand

ट्रंप के जाते ही बीजिंग में पुतिन-जिनपिंग का महामिलन, अमेरिका को सख्त संदेश

samacharprahari

आवास उद्योग के लिए कई रियायतों की घोषणा

samacharprahari

कारोबारी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में 16 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Prem Chand