ताज़ा खबर
OtherPoliticsभारतराज्य

गैंगरेप केस में MLA विजय मिश्रा का पोता गिरफ्तार

Share

भदोही।  यूपी के भदोही जिले के ज्ञानपुर सीट से विधायक विजय मिश्रा के पोते विकास मिश्रा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। विकास पर रेप का आरोप है। इस मामले में विधायक विजय मिश्रा भी आरोपी हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई का सिलसिला जारी है। विधायक के परिवार पर पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है।

विधायक समेत 4 लोगों पर गैंगरेप के आरोप
विधायक विजय मिश्रा, उनके बेटे विष्णु मिश्रा समेत 4 लोगों के खिलाफ वाराणसी की एक युवती ने गैंगरेप का मुकदमा दर्ज कराया था। केस दर्ज होने के बाद से पुलिस विधायक के बेटे विष्णु मिश्रा और पोते विकास मिश्रा की तलाश कर रही थी। विधायक पहले से ही रिश्तेदार की जमीन कब्जा करने के आरोप में आगरा जेल में बंद है।

धानापुर में घर से दबोचा गया विकास
पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह के मुताबिक, गैंगरेप के आरोपी विकास मिश्रा और विष्णु मिश्रा के बारे में सूचना मिली थी कि दोनों धानापुर में ही मौजूद हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घर पर दबिश दी, तो मौके पर मौजूद विकास मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि विष्णु मिश्रा समेत एक अन्य आरोपी फरार हो गए हैं, जिसकी तलाश की जा रही है।


Share

Related posts

सपा के प्रदर्शन और महाराष्ट्र के मंत्री नितिन राउत के विरोध से हुआ शुरू यूपी विधानसभा सत्र

samacharprahari

इंडोनेशिया सरकार की निर्यात नीति में बदलाव से बढ़े खाद्य तेलों के दाम

Vinay

कोविड-19 से निपटने का गुजरात सरकार का तरीका संतोषजनक नहीं है: अदालत

samacharprahari

एचएससी एक्जाम में लड़कियों ने बाजी मारी

samacharprahari

सरकार ने कहा-काले धन पर श्वेत पत्र लाने का प्रस्ताव नहीं

Prem Chand

भूकंप से जापान के परमाणु ऊर्जा संयंत्र को नुकसान

samacharprahari