ताज़ा खबर
OtherTop 10ऑटोटेकताज़ा खबरबिज़नेसभारतराज्य

नया निवेश नहीं मिला, तो अगले दो साल में बैंकों की पूंजी घटेगी : मूडीज

Share

मुंबई। मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस ने कहा है कि अगले दो साल के दौरान उभरते एशियाई क्षेत्र के बैंकों की पूंजी में कुछ गिरावट आएगी। मूडीज ने यह भी कहा है कि नया निवेश नहीं मिलने पर इस दौरान भारत के बैंकों की पूंजी सबसे अधिक घटेगी। इसके अलावा, एनपीए और बीमा कंपनियों का उतार-चढ़ाव वाला निवेश पोर्टफोलियो भी चिंता का विषय है।

मूडीज की सोमवार को जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि उभरते बाजारों के बैंकों के लिए संपत्ति की अनिश्चित गुणवत्ता सबसे बड़ी चुनौती है। इसकी वजह कोविड-19 महामारी के चलते परिचालन की परिस्थितियों का चुनौतीपूर्ण होना है। रिपोर्ट में कहा गया है कि उभरते बाजारों में वर्ष 2021 के लिए बैंकों का परिदृश्य नकारात्मक है। वहीं, बीमा कंपनियों के लिए यह स्थिर है।
मूडीज ने कहा, ‘एशिया प्रशांत क्षेत्र में बैंकों की बढ़ती गैर-निष्पादित आस्तियां (एनपीए) और बीमा कंपनियों का उतार-चढ़ाव वाला निवेश पोर्टफोलियो चिंता का विषय है। अगले दो साल के दौरा उभरते एशिया में बैंकों की पूंजी घटेगी। सार्वजनिक या निजी निवेश नहीं मिलने की स्थिति में भारत और श्रीलंका के बैंकों की पूंजी में सबसे अधिक गिरावट आएगी।’


Share

Related posts

भारतीय अर्थव्यवस्था मजबूत होकर उभरेगी

samacharprahari

अपनी जमीन बचाने खेत में लेट गए अपर जिला जज

Vinay

आषाढ़ी वारी के लिए स्कूलों पर ताला, क्या हर साल शिक्षा ही सबसे आसान ‘बलि’ है?

samacharprahari

राज ठाकरे के खिलाफ गैर जमानती वॉरंट

Vinay

भाजपा संसदीय बोर्ड और केंद्रीय चुनाव समिति में गडकरी और चौहान को जगह नहीं

samacharprahari

पेपर लीक मामले में दो स्टूडेंट पर केस दर्ज

samacharprahari