Samachar Prahari
OtherTop 10भारतराज्य

जम्मू- कश्मीर में भारी गोलाबारी, पांच सुरक्षाकर्मियों सहित 11 लोगों की मौत

Share

श्रीनगर। जम्मू- कश्मीर के गुरेज और उरी सेक्टरों के बीच नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तान ने कई बार संघर्ष विराम उल्लंघन किया जिसमें पांच सुरक्षाकर्मियों समेत 11 लोग मारे गये। भारतीय सेना ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तानी सेना को बड़ा नुकसान पहुंचाया। कई सुरक्षा चौकियां ध्वस्त की गईं। पाकिस्तानी सैनिकों ने शुक्रवार को जम्मू- कश्मीर में नियंत्रण रेखा से लगते कई सेक्टरों में बिना उकसावे के गोलाबारी की जिससे जानमाल का बड़ा नुकसान हुआ। सीमा सुरक्षा बल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

जम्मू- कश्मीर के गुरेज और उरी सेक्टरों के बीच नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तान की गोलाबारी से सेना के चार कर्मी और सीमा सुरक्षाबल का एक जवान शहीद हो गया तथा छह नागरिकों की जान चली गई। बीएसएफ के महानिरीक्षक (कश्मीर) राजेश मिश्रा ने कहा, ‘पाकिस्तान ने बिना किसी उकसावे के भारी गोलाबारी की, लेकिन सेना एवं बीएसएफ ने बहादुरी से उनका मुकाबला किया एवं उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया। पाकिस्तान की कई सुरक्षा चौकियां ध्वस्त कर दी गईं।’ उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी गोलाबारी के कारण भारतीय क्षेत्र में जान-माल का बड़ा नुकसान हुआ है। भारतीय क्षेत्र में घुसने के लिए नियंत्रण रेखा के पार करीब 250-300 आतंकवादी तैयार थे। लेकिन बीएसएफ समेत सुरक्षा बल उनकी मंशा नाकाम करने में सफल रहे हैं।


Share

Related posts

ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था, चवन्नी की ज़िंदगी

samacharprahari

दया नायक करेंगे सैफ अली पर हुए हमले की जांच

Prem Chand

एल्गार परिषद मामला: हाईकोर्ट ने खारिज की नवलखा की जमानत अर्जी

samacharprahari

Leave a Comment