ताज़ा खबर
OtherTop 10

नोएडा एक्सटेंशन: फ्लैट में दंपती की बेरहमी से हत्या

Share

ग्रेटर नोएडा। नोएडा एक्सटेंशन स्थित चेरी काउंटी सोसायटी निवासी चार्टर्ड अकाउंटेंट और व्यापारी विनय गुप्ता (57) और उनकी पत्नी नेहा गुप्ता (54) की उनके ही फ्लैट में हत्या कर दी गई। दीप जलाने वाले पीतल के स्टैंड से मारकर हत्या की गई है। मौके पर पहुंचे अडिशनल सीपी लव कुमार, डीसीपी हरीश चंदर और अन्य पुलिस अधिकारियों ने तफ्तीश की। पुलिस को शक है कि हत्या किसी पहचान के व्यक्ति ने की है। वहीं, बिसरख पुलिस ने दंपती के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज कर जांच शुरू कर दी है। मौके पर डॉग स्क्वॉड और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट ने भी सबूत इकट्ठे किए।
बता दें कि विनय गुप्ता अपनी पत्नी नेहा के साथ दो महीने पहले ही सेक्टर-122 के मकान से चेरी काउंटी सोसायटी वाले फ्लैट में शिफ्ट हुए थे। सेक्टर-122 के मकान में इनका बेटा कुश अपने दादा सोहनलाल और दादी शकुंतला के साथ रहता है। इनका दूसरा बेटा लव अमेरिका में रहता है। पुलिस जांच में सामने आया है कि हत्या मंगलवार रात 11:30 बजे के बाद हुई है। डबल मर्डर की सूचना मिलतेही जांच शुरू कर दी गई। सोसायटी में बाहरी लोगों की एंट्री नहीं है। आरोपी लूटपाट और चोरी के लिए नहीं, बल्कि हत्या करने के मकसद से आया था। पुलिस इस मामले की जांच लेन देन, प्रॉपर्टी विवाद, पुरानी रंजिश व लूट और चोरी समेत तमाम एंगल से कर रही हैं।


Share

Related posts

महाराष्ट्र में सेना की 1010.3 एकड़ भूमि पर हुआ है अवैध कब्जा

Prem Chand

रेलवे पटरी पर महिला बेहोश मिली, दुष्कर्म की आशंका

samacharprahari

फेसबुक का दावा- भारत सरकार ने 6 महीने में मांगा 40300 यूजर्स का डेटा

Amit Kumar

राणा कपूर के बैंक खातों पर लगी रोक हटेगी

Vinay

मराठा आरक्षण रद्द, अदालत ने कहा- यह समानता के अधिकार का उल्लंघन

Prem Chand

गलवान में निहत्थे नहीं थे हमारे सैनिकः जयशंकर

samacharprahari