ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरबिज़नेसभारतराज्य

ईडी ने चंदा कोचर के पति को गिरफ्तार किया

Share

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आईसीआईसीआई बैंक वोडाफ़ोन लोन कर्ज में आईसीआईसीआई की पूर्व एमडी और सीईओ चंदा कोचर के पति दीपक कोचर को गिरफ्तार किया है।
प्रवर्तन निदेशालय ने पिछले साल चंदा कोचर, उनके पति दीपक कोचर, वीडियोकॉन समूह के वेणुगोपाल धूत और अन्य के खिलाफ आईसीआईसीआई बैंक द्वारा वीडियोकॉन समूह को 1,875 करोड़ रुपये के कर्ज को मंजूरी देने के मामले में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जांच के लिए पीएमएलए के तहत आपराधिक मामला दर्ज किया था।

सीबीआई की प्राथमिकी (एफआईआर) के आधार पर प्रवर्तन निदेशालय ने कार्रवाई की थी। सीबीआई ने इस मामले में चंदा कोचर, दीपक कोचर और धूत की कंपनियों- वीडियोकॉन इंटरनेशनल इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (वीआईईएल) और वीडियोकॉन इंडस्ट्रीज लिमिटेड (वीआईएल) के खिलाफ मामला दर्ज किया था। सीबीआई की प्राथमिकी में सुप्रीम एनर्जी और दीपक कोचर के नियंत्रण वाली न्यूपावर रीन्यूएबल्स का भी नाम है. सुप्रीम एनर्जी की स्थापना धूत ने की थी।

आईसीआईसीआई बैंक ने वीडियोकॉन समूह को करोड़ों रुपये का लोन दिया था। इस लोन को लेकर विवाद मच गया था। विवाद सामने आने के बाद इस मामले की जांच न्यायमूर्ति श्रीकृष्ण समिति को सौंपा गया जिसमें लोन देने की प्रक्रिया को सही नहीं ठहराया गया था।

समिति ने माना था कि इस लोन को देने में बैंक के आचार संहिता का उल्लंघन किया गया जिसमें हितों का टकराव का आचरण भी शामिल था, क्योंकि इस कर्ज का एक हिस्सा उनके पति दीपक द्वारा चलाई जा रही कंपनी को दिया गया, जिससे उन्हें विभिन्न वित्तीय लाभ प्राप्त हुए।

 


Share

Related posts

बिहार सरकार से बोला सुप्रीम कोर्ट- ‘जाति आधारित सर्वे के आंकड़े सार्वजनिक हों’

samacharprahari

अवमानना केस: SC ने सुरक्षित रखा फैसला, प्रशांत भूषण को 24 तक माफी मांगने का वक्त

samacharprahari

महाराष्ट्र निकाय चुनाव 2026: कोल्हापुर में रिकॉर्ड वोटिंग, मुंबई-ठाणे-कल्याण बेल्ट में सत्ता की निर्णायक परीक्षा

samacharprahari

सुशांत राजपूत सुसाइड: पूर्व बिजनेस मैनेजर मोदी को ईडी का समन

samacharprahari

तृणमूल ने प्रचार पर 154 करोड़ रुपये खर्च किए, भाजपा ने ब्योरा नहीं दिया

samacharprahari

फ्रांस में जासूसी मामले में आइकिया पर लगा 12 लाख डॉलर का जुर्माना

samacharprahari