ताज़ा खबर
OtherTop 10बिज़नेसभारतराज्य

एनसीबी ने जब्त की ड्रग्स की बड़ी खेप

Share

जांच में सामने आया पेज-3 कनेक्शन, एक आरोपी अरेस्ट

मुंबई। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने दिल्ली और मुंबई में विदेशों से नशे के लिए तस्करी के जरिए की गई क्यूरेटेड मारीजुआना (Curated Marijuana) की बड़ी खेप को जब्त किया है। मारीजुआना की करीब  3.5 किलोग्राम मात्रा जब्त किया गया है, जिसकी कीमत प्रति ग्राम 5,000 रुपए  की दर से बेची जाती है। इस मामले में एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है।


मिली जानकारी के अनुसार, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो को जानकारी मिली थी कि ड्रग्स अमेरिका और कनाडा से इम्पोर्ट होकर मुंबई और दिल्ली में भेजे ज रहे हैं। इस सूचना पर एनसीबी ने ऑपेरशन चलाते हुए दिल्ली और मुंबई में छापा मारा। दोनों जगहों से क्यूरेटेड मारीजुआना की भारी खेप को सीज किया गया है। कनाडा से ड्रग्स मुंबई आई थी वहीं दिल्ली से ड्रग्स की खेप को गोवा भेजा जाना था। क्यूरेटेड मारीजुआना को कनाडा से लाया गया था। सूत्रों के अनुसार,  एनसीबी को मिली विशेष इन्फॉर्मेशन के बाद टीम ने कोरियर के ज़रिए आई खेप को जब्त किया जो करीब 3.5 किग्रा है।


एनसीबी ने एक शख्स एफ.अहमद को हिरासत में लिया है। ये खेप गोवा भेजी जानी थी। जांच में पता चला है कि ये शख्स गोवा में ड्राइवर के रूप में एक प्रमुख रिसॉर्ट में काम करता है और बैंगलूरू में भी इसका कनेक्शन सामने आ रहा है। अहमद कुछ ‘खास’ लोगों को ये नशे की खेप की सप्लाई करता था और इनमें से कुछ लोगों के साबन्ध पेज- थ्री सेलिब्रिटीज से भी हैं। इस मामले में आगे एनसीबी अब जांच कर रही है।

 


Share

Related posts

ठगी का कॉल सेंटर चला रहीं पांच महिलाएं अरेस्ट

Prem Chand

बदलापुर से कर्जत तक तीसरी और चौथी रेलवे लाइन का निर्माण जल्द

Prem Chand

थ्योरी फेल: रुपया 64% टूटा फिर भी 12 साल में 85% बढ़ा भारत का इंपोर्ट

samacharprahari

रूस ने यूक्रेन में टीवी टावर को उड़ाया, 5 नागरिकों की मौत

Amit Kumar

मराठा आरक्षण की पेंच छुड़ाने फिर सरकारी कोशिश तेज

samacharprahari

आईबी ने कहा- 2006 के मुंबई धमाकों से संबंध में कोई रिपोर्ट तैयार नहीं की

samacharprahari