ताज़ा खबर
OtherTop 10राज्य

रिया चक्रवर्ती के खिलाफ ड्रग्स केस दर्ज़

Share

नई दिल्ली। सुशांत सिंह राजपूत मामले में आए ड्रग्स एंगल पर बुधवार को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने एफआईआर दर्ज कर लिया है। दिल्ली में एनसीबी ने एफआईआर दर्ज की है। दिल्ली स्थित एनसीबी की ऑपरेशन्स यूनिट मुंबई के अधिकारियों से कोर्डिनेट कर अब आगे मामले की जांच करेगी। रिया चक्रवर्ती,  शौविक चक्रवर्ती, जया साहा और श्रुति मोदी को एनसीबी कस्टडी में लेकर जांच कर सकती है। एनसीबी ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 20, 22, 27 और 29 के तहत केस दर्ज किया है। कानून के मुताबिक, इस क्रिमिनल केस को लेकर रिया चक्रवर्ती सहित एफआईआर में नामज़द लोगों की गिरफ्तारी कभी भी हो सकती है।

एनसीबी इस मामले को लेकर जल्द ही रिया से पूछताछ भी करेगी। सूत्रों के अनुसार, अधिकारियों ने बुधवार दोपहर इस मामले को लेकर मीटिंग भी की थी, जिसमें लीगल कोर्स ऑफ़ एक्शन पर भी चर्चा की गई थी। ईडी  ने एनसीबी को मामले की जो जानकारी दी थी उसमें एमडीएमए, एलसीडी और गांजे जैसे ड्रग्स कर ज़िक्र किया है।

इस मामले में इन्वेस्टिगेशन कर रहा प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रिया के कुछ ‘डिलीटेड चैट्स’ रिकवर किए थे, जिसमें कथित रूप से ड्रग पेडलर से ड्रग्स को लेकर बातचीत की गई है। रिया के कुछ चैट्स हैं जिनमें, एमडी और एमडीएमए जैसे ड्रग्स के बारे में बात की गई है। लेकिन सबसे चौंकाने वाली चैट 25 नवंबर 2019 की बताई जा रही है जिसमें जया नाम से सेव की गई कॉन्टेक्ट से मेसेज में बात की गई है। इस मेसेज में कहा गया है, ‘चाय, कॉफी या पानी में 4 बूंदें डालो और उसे पीने दो। इसके असर के लिए 30 से 40 मिनट रुको।’

 


Share

Related posts

डिजिटल इंडिया की ‘फ्री’ लत और 2000 का फंदा: पहले आदत डाली, अब रसोई के बजट पर वसूली की तैयारी

samacharprahari

गुजरात में मिला XE वेरिएंट का पहला केस, 4 राज्यों के लिए अलर्ट जारी

Prem Chand

पांच साल में इंडियन करेंसी की वैल्यू 10 रुपये घटी

samacharprahari

भाजपा में अब ‘स्टांप पेपर’ से साधी जा रही वफादारी

samacharprahari

‘स्मगल इन इंडिया’ का चमकता धंधा—बीजेपी के ‘नए भारत’ में तस्करों की बल्ले-बल्ले

samacharprahari

अमेरिकी टैरिफ से भारतीय निर्यात पर दोहरा संकट, दवा और आभूषण उद्योग की चिंता बढ़ी

samacharprahari