ताज़ा खबर
OtherTop 10भारतराज्य

पुलवामा आतंकी हमले में जौनपुर का लाल शहीद

Share

  • जौनपुर। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले में जौनपुर के लाल जिलाजीत यादव के शहीद होने की खबर है। जिलाजीत की शहादत की सूचना मिलते ही घर से लेकर इलाके मे मातम पसरा हुआ है।
    जौनपुर जिले के जलालपुर थाना के बहादुरपुर इजरी गांव के निवासी 26 वर्षीय जिलाजीत यादव के शहीद होने की खबर मिलते ही परिवार के लोगो पर मानों पहाड़ सा टूट गया। शहीद का पर्थिव शरीर गुरूवार को आएगा। जिलाजीत यादव सिरकोनी मे इंटरमीडियट की पढ़ाई करने के बाद 2014 मे सेना में सिपाही के रूप में भर्ती हुए थे। पुलवामा में वह आरआर-53 बटालियन में पोस्टेड थे। पुलवामा मे मंगलवार की रात आतंकियों से मुठभेड़ में उन्हें गोली लग गई, जिसके बाद वह शहीद हो गए।

Share

Related posts

कोरोना की दूसरी लहर ने बढ़ाई राज्य में ऑक्सीजन की खपत

samacharprahari

परब को ईडी का समन, राजनीति गरमाई

samacharprahari

त्योहार पर सर्राफा बाजार में रौनक बढ़ी

samacharprahari

जम्मू-श्रीनगर हाइवे 150 फुट बहा

Vinay

फिलिस्तीन के दूतावास में भारतीय राजदूत की मौत 

Prem Chand

मुंबई हमले के गुनहगार तहव्वुर राणा पर कसेगा भारत का शिकंजा

Prem Chand