ताज़ा खबर
OtherTop 10राज्य

छात्रा की एक्सीडेंट में मौत, मनचले कर रहे थे पीछा

Share

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक छात्रा की सड़क हादसे में मौत हो गई है। अमेरिका में स्कॉलरशिप पर पढ़ाई कर रही यह मेधावी छात्रा, अपने चाचा के साथ कहीं जा रही थी, तभी उनकी स्कूटी एक बुलेट से जा टकराई। मौके पर ही छात्रा ने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि ये कोई आम सड़क हादसा नहीं है।

मृतक छात्रा सुदीक्षा भाटी एक होनहार और मेधावी छात्रा थीं और गौतमबुद्ध नगर के दादरी में रहती थी। सुदीक्षा स्कॉलरशिप पर अमेरिका  में पढ़ाई कर रही थीं। इस दर्दनाक हादसे के समय सुदीक्षा अपने चाचा के साथ बाइक पर मामा के घर औरंगाबाद जा रही थी। हादसे को लेकर सुदीक्षा के परिजनों का आरोप है कि जब बाइक से वह औरांगबाद कि तरफ जा रहे थे, तब उनकी बाइक का बुलेट सवार दो युवकों ने पीछा भी किया था । कभी यह मनचले-बदमाश युवक अपनी बुलेट को आगे निकालते तो कभी सुदीक्षा पर कमेंट भी पास कर रहे थे। सिरफिरे चलते-चलते ख़तरनाक स्टंट को भी अंजाम कर रहे थे। अचानक बुलेट सवार युवकों ने ब्रेक लगा दिया, जिससे बुलेट की टक्कर सुदीक्षा की बाइक से हो गई। सुदीक्षा 20 अगस्त को अमेरिका वापस लौटने वाली थी। इस घटना पर एसपी सिटी अतुल श्रीवास्तव ने कहा है कि “मामला दर्ज कर लिया गया है और हम आरोपियों को पकड़ने की कोशिश कर रहे हैं। आगे की जांच जारी है।”

ववव


Share

Related posts

‘वर्षा’ बंगला: सत्ता का प्रतीक या विवादों का अड्डा?

Prem Chand

पहलगाम अटैक के बाद आतंकियों से मुठभेड़, टॉप लश्कर कमांडर अल्ताफ लाली ढेर

samacharprahari

बलूचिस्तान ने खुद को आजाद देश किया घोषित !, कहा- ’85 फीसदी क्षेत्र पर हमारा कब्जा’

samacharprahari

सबूतों से छेड़छाड़ कर सकते हैं सिसोदिया : सुप्रीम कोर्ट

Prem Chand

मुंबई हमले के आरोपी राणा की जमानत याचिका खारिज

samacharprahari

कर्नाटक में राकेश टिकैत पर काली स्याही फेंकने वाला गिरफ्तार

Prem Chand