ताज़ा खबर
File Photo
OtherPoliticsTop 10भारतराज्य

जम्मू-कश्मीर: कुपवाड़ा में 3 संदिग्ध आतकंवादी गिरफ्तार

Share

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में एक तलाशी अभियान के दौरान सेना ने तीन संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है।
अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। सेना के एक अधिकारी ने बताया कि जम्मू-कश्मीर पुलिस की ओर से मिली खुफिया जानकारी के आधार पर सुरक्षा बलों ने सोमवार को कुपवाड़ा के लालपोरा क्षेत्र में संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया था। उन्होंने बताया कि सर्च ऑपरेशन के दौरान तीन संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया और अभियान के दौरान कुछ हथियार और गोला-बारूद भी बरामद हुए। अधिकारी ने बताया, ‘‘आतंकियों के पास से एक एके राइफल, दो पिस्तौल और कुछ गोला-बारूद बरामद हुए हैं। सर्च अभियान जारी रहेगा।”

फहजब


Share

Related posts

यस बैंक : ईडी ने कॉक्स एंड किंग्स समूह के पूर्व सीएफओ और आंतरिक ऑडिटर को गिरफ्तार किया

samacharprahari

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में विशेष अदालत ने अनिल देशमुख की जमानत खारिज की

Prem Chand

वीजा धोखाधड़ी मामले में नौसेना अधिकारी को मिली जमानत

Prem Chand

बच्ची के रोने से मां की जान बची

samacharprahari

किसानों से 208 करोड़ रुपये वसूलेगी सरकार

samacharprahari

दिल्ली पुलिस के एसीपी ने खुद को मारी गोली

Prem Chand