ताज़ा खबर
OtherTop 10ताज़ा खबरभारतराज्य

जम्मू के पुंछ सेक्टर में गोलाबारी, बारामुला में आईईडी बरामद

Share

जम्मू। पाकिस्तान की सेना ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर अग्रिम इलाकों में भारी गोलाबारी की, जिसका भारतीय सैनिकों ने भी माकूल जवाब दिया। इस बीच, सर्च ऑपरेशन के दौरान बारामूला जिले में मंगलवार को सुरक्षा बलों ने आईईडी बरामद किया है। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दिया। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। पाक की सेना ने नियंत्रण रेखा पर स्थित मनकोट सेक्टर की देबराज पट्टी के अग्रिम इलाकों में भी भारी गोलाबारी की।
रक्षा प्रवक्ता ने बताया, ‘‘सुबह करीब सात बजे, पाकिस्तान की सेना ने पुंछ जिले के कृष्णघाटी सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर छोटे हथियारों से गोलीबारी की तथा मोर्टार से गोले दागे।” उन्होंने बताया कि भारतीय सेना इसका जवाब दे रही है। पिछले महीने पाकिस्तानी सेना ने संघर्षविराम का 47 बार उल्लंघन किया था। जुलाई में उसने राजौरी, पुंछ, कुपवाड़ा तथा बारामूला जिलों में लगभग हर रोज नियंत्रण रेखा पर स्थित इलाकों में गोले बरसाए थे।

  1. जम्मू-कश्मीर में आईईडी बरामद
    श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में मंगलवार को सुरक्षा बलों ने आईईडी बरामद किया है। स्थानीय पुलिस अधिकारी ने बताया कि बारामूला जिले के पट्टन इलाके के हमरे में सड़क के किनारे सैन्यकर्मियों ने सुबह पांच बजे यह विस्फोटक बरामद किया। उन्होने बताया कि बम निरोधक दस्ते को मौके पर बुलाया गया और इसे बाद में नष्ट कर दिया गया।

Share

Related posts

असम में न्याय यात्रा की गाड़ी पर हमला, राहुल बोले- डरेंगे नहीं

Prem Chand

ICC मेन्स T20I क्रिकेट ऑफ द ईयर 2023 के लिए नॉमिनेट हुए सूर्यकुमार यादव

samacharprahari

रिजर्व बैंक से PPBL को 15 दिन की मोहलत

Prem Chand

चीन ने पोत से नौ उपग्रह सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किए

samacharprahari

शरद पवार ने घड़ी गंवाई, चुनाव आयोग से पवार को झटका

samacharprahari

अशोक लेलैंड ने लॉन्‍च किया ‘बड़ा दोस्‍त’, एलसीवी पोर्टफोलियो का विस्तार

samacharprahari