ताज़ा खबर
OtherTop 10ताज़ा खबरराज्य

गोंडा अपहरण कांड: पुलिस की गिरफ्त में आए अपहरणकर्ता

Share

धमकी- चार करोड़ की व्यवस्था करो या बच्चे की उम्मीद खो दो
किडनैपर महिला ने मांगी थी फिरौती

गोंडा। उत्तर प्रदेश के गोंडा अपहरण कांड में अपहरणकर्ताओं के साथ शामिल एक महिला ने फोन कर बच्चे के पिता से चार करोड़ की फिरौती की मांग की थी। एसटीएफ और पुलिस की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ के बाद महिला समेत पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके चंगुल से अपहृत छह साल के बच्चे को भी पुलिस और स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने सकुशल छुड़ा लिया।

बता दें, शनिवार को फिरौती की मांग का एक मिनट 24 सेकेंड का ऑडियो क्लिप भी सामने आया है। इसमें महिला ने फोन कर व्यवसायी से कहा कि तुम्हारे बेटे का अपहरण हो चुका है, चार करोड़ की व्यवस्था करो या उसे भूल जाओ।

बेटे को जान से मारने की दी धमकाया 
दरअसल, कर्नलगंज के व्यवसायी के आठ वर्षीय पुत्र आरुष उर्फ नमो का अपहरण शुक्रवार को हुआ। किडनैपर्स गैंग की एक महिला सदस्य ने व्यवसायी को फोन कर चार करोड़ रुपए की फिरौती मांगी थी। महिला ने धमकी दी थी कि तुम्हारा बेटा किडनैप हो चुका है, चार करोड़ की व्यवस्था करो। हम शाम तक फोन करेंगे, सिर्फ हां या ना में ही जवाब देना और सुनो अगर ज्यादा दिमाग लगाने की कोशिश की तो…जो करोगे हमें सब पता चल जाएगा। कानपुर वाला मैटर तो सुना ही होगा, विकास दुबे वाला मैटर जानते ही होगे कि पुलिस किसका कितना साथ देती है…। पुलिस तक जाना चाहो तो चले जाना, मैं मना नहीं कर रही। हम दो से तीन घंटे में फोन करेंगे…हां या न में जवाब देना। महिला ने व्यवसायी को धमकाते हुए कहा कि यदि आपने कोई कदम उठाने की कोशिश की तो बच्चे की उम्मीद खो दीजिएगा। फिरौती के लिए व्यवसायी के पास जब फोन आया तो उन्होंने मोबाइल पर रिकॉर्ड कर लिया। फिरौती की कॉल रिकॉर्डिंग पुलिस को दी। वहीं, सीसीटीवी फुटेज व रिकॉर्डिंग के जरिए पुलिस और एसटीएफ की टीम ने आरोपितों को दबोच लिया।

मुठभेड़ में महिला समेत पांच दबोचे गए 
सीसीटीवी फुटेज व रिकॉर्डिंग के जरिए किडनैपर्स की तलाश में पुलिस और एसटीएफ टीम लगाई गई। 17 घंटे के अंदर किडनैपर्स गैंग को पुलिस और एसटीएफ टीम ने मुठभेड़ के बाद दबोच लिया। करनैलगंज में हुई मुठभेड़ में सूरज पांडे पुत्र राजेंद्र पांडे, पत्नी छवि पांडेय व छोटा भाई रवि पांडेय (निवासी शाहपुर थाना परसपुर जनपद गोंडा), उमेश यादव पुत्र रमाशंकर यादव (निवासी सकरोड़ा पूर्वी थाना करनैलगंज जनपद गोंडा), दीपू कश्यप पुत्र राम नरेश कश्यप (निवासी सोनवारा थाना करनैलगंज जनपद गोंडा) को गिरफ्तार किया गया है।

एसटीएफ-पुलिस टीम को ईनाम
अपर मुख्य सचिव (गृह एवं सूचना) अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि अपर पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) और पुलिस महानिरीक्षक (एसटीएफ) की अगुवाई में जनपद गोण्डा शुक्रवार को अपहृत बच्चा सकुशल मिल गया है। अपहरण में इस्तेमाल आल्टो कार, 32 बोर की एक पिस्तौल, दो 315 बोर तमंचा भी बरामद किया गया। इस उल्लेखनीय सफलता के लिए पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम के लिए दो लाख रुपये के इनाम की घोषणा की गयी है।


Share

Related posts

लॉकडाउन के दौरान पुलिस के प्रति लोगों का नजरिया बदला

samacharprahari

बिहार में प्रथम चरण की वोटिंग से पहले कोरोना की नई मुसीबत

Prem Chand

नया निवेश नहीं मिला, तो अगले दो साल में बैंकों की पूंजी घटेगी : मूडीज

samacharprahari

डिजिटल हुनर सिखाएगा गूगल

samacharprahari

50 साल में चार करोड़ 58 लाख महिलाएं भारत से लापता हुई हैं: संयुक्त राष्ट्र

samacharprahari

आयकर विभाग ने 175 करोड़ रुपये की बेहिसाबी संपत्ति जब्त की

Aditya Kumar