ताज़ा खबर
Other

कोरोना वैक्सीन के लिए मित्तल परिवार ने दिया 3300 करोड़ का दान

Share

नई दिल्ली। स्टील टॉयकून लक्ष्मी निवास मित्तल ने कोरोना वैक्सीन के लिए 3.5 मिलियन पाउंड का अनुदान दिया है। मित्तल परिवार ने यह अनुदान ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के vaccinology डिपार्टमेंट को दिया है। यह Jenner Institute के अंतर्गत आता है। इस अनुदान के बाद अब इसका नाम Lakshmi Mittal and Family Professorship of Vaccinology हो गया है।

जेनर इंस्टिट्यूट की स्थापना 2005 में ऑक्सफोर्ड और यूके इंस्टिट्यूट फॉर एनिमल हेल्थ के साथ पार्टनरशिप में की गई थी। पूरी दुनिया में वैक्सीन की पढ़ाई को लेकर इसे अव्वल माना जाता है।  

इस दान को लेकर लक्ष्मी मित्तल ने कहा कि कोरोना महामारी के बाद दुनिया को किसी भी तरह की महामारी के लिए पूरी तरह तैयार रहना होगा। इस महामारी के कारण बहुत बड़े स्तर पर सामाजिक और आर्थिक नुकसान हुआ है।

ऐसे में मेरी बात जब प्रोफेसर Hill से हुई तो मुझे यह अहसास हुआ कि वे वैक्सीन बनाने को लेकर जो कुछ कर रहे हैं वह बहुत ज्यादा जरूरी है। हमें भविष्य में इस तरह की किसी भी महामारी के लिए अभी से तैयार रहना होगा।

ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की तरफ से इंग्लैंड, ब्राजील और साउथ अफ्रीका में कोरोना वैक्सीन ह्यूमन ट्रायल का काम प्रगति पर है। प्रोफेसर Adrian Hill जेनर इंस्टिट्यूट के डायरेक्टर हैं। पूरी दुनिया में कोरोना से अब तक 1 करोड़ 23 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। साढ़े पांच लाख के करीब लोगों की मौत हो चुकी है।

 


Share

Related posts

यूपी एटीएस ने आतंकी मॉड्यूल का किया पर्दाफाश

Prem Chand

बेंगलुरु इमारत हादसा: सात और शव बरामद, पुलिस ने मालिक और ठेकेदार को हिरासत में लिया

Prem Chand

TCS भर्ती घोटाले में 16 कर्मचारियों की छुट्टी

samacharprahari

3 साल में 35 हजार स्टूडेंट्स ने की आत्महत्या, महाराष्ट के 4969 बच्चों ने भी लगाया मौत को गले

samacharprahari

तलोजा जेल के ‘अंडा सेल’ में कैद हैं नवलखा

samacharprahari

बिटकॉइन घोटाला मामले में सीबीआई जांच शुरू

Prem Chand