ताज़ा खबर
OtherTop 10ताज़ा खबरभारत

कोविड-19 के पहले टीके के मानव परीक्षण करने की अनुमति

Share

नई दिल्ली। भारत के औषधि महानियंत्रक ने देश में विकसित कोविड-19 के पहले टीके को-वैक्‍सीन का मानव परीक्षण करने की अनुमति दे दी है। निजी क्षेत्र की कंपनी ने इस टीके का विकास भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के साथ मिलकर किया है। लोगों पर इस टीके का परीक्षण दो चरणों में होगा और यह अगले महीने शुरू होगा। कोवैक्सिन नाम का यह टीका अब तक किये गये परीक्षणों में सफल रहा है

बता दें कि देश में अब तक 3 लाख 34 हजार 822 कोविड मरीज उपचार के बाद स्‍वस्‍थ हो गए हैं। स्‍वस्‍थ होने की दर 59.06 प्रतिशत हो गई है। पिछले 24 घंटे में इस वायरस से 13 हजार 99 रोगी ठीक हुए हैं। स्‍वास्‍थ्‍य और परिवार कल्‍याण मंत्रालय के अधिकारी ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 18 हजार 522 लोगों में कोविड की पुष्टि हुई है। अब देश में कोविड मरीजों की कुल संख्‍या 5 लाख 66 हजार 840 हो गई है। एक दिन में 418 लोगों की मृत्‍यु के साथ मृतकों की कुल संख्‍या 16 हजार 893 हो गई है। इस समय देश में दो लाख 15 हजार एक सौ पच्‍चीस मरीजों का इलाज चल रहा है।

इस बीच, भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आई.सी.एम.आर.) के अधिकारी ने बताया कि कोविड-19 का पता लगाने के लिए पिछले 24 घंटे में देश की विभिन्‍न प्रयोगशालाओं में दो लाख 10 हजार 292 नमूनों की जांच की गई है। अब तक कुल 86 लाख 8 हजार 654 नमूनों की जांच की जा चुकी है। आईसीएमआर, लगातार जांच में वृद्धि कर रहा है। अब तक एक हजार, 49 प्रयोगशालाओं को कोविड-19 परीक्षण की अनुमति दी गई है। इनमें 761 सरकारी और 288 निजी प्रयोगशालाएं हैं।


Share

Related posts

हेलीकॉप्टर की टेस्टिंग के दौरान युवक की मौत

samacharprahari

पवई की 14.5 एकड़ जमीन का विवाद: 18 साल पुराने मुकदमे के बाद Consent Terms पर सवाल, SIT जांच कब?

samacharprahari

सुप्रीम कोर्ट ने दो बच्चों की नीति संबंधी याचिका ख़ारिज की

Prem Chand

कानपुर मुठभेड़: शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों को नौकरी और एक करोड़ की आर्थिक मदद

samacharprahari

क्लास-1 अफसर निकले सबसे बड़े घूसखोर; 2025 में 988 गिरफ्तार, नए साल के 21 दिनों में ही 58 भ्रष्टाचारियों पर गिरी ACB की गाज

samacharprahari

गर्ल्स स्टूडेंट और महिला स्टाफ का यौन शोषण!

samacharprahari