ताज़ा खबर
OtherTop 10ऑटोटेकताज़ा खबरभारतराज्य

चेन्नई में बड़ा हादसा: ट्रेनिंग मिशन के दौरान इंडियन एयरफोर्स का एयरक्राफ्ट क्रैश, पायलट सुरक्षित

Share

प्रहरी डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली | चेन्नई के तांबरम के पास शुक्रवार दोपहर भारतीय वायुसेना का एक प्रशिक्षण विमान हादसे का शिकार हो गया। जानकारी के मुताबिक, इंडियन एयरफोर्स का पीसी-7 एमके II (Pilatus PC-7 MK II) ट्रेनर एयरक्राफ्ट नियमित प्रशिक्षण मिशन पर था, जब अचानक तकनीकी खराबी के कारण यह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घटना दोपहर करीब 2 बजकर 25 मिनट पर हुई। दुर्घटना के तुरंत बाद पायलट ने आपात स्थिति में पैराशूट की मदद से सुरक्षित रूप से विमान से बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली।

वायुसेना के अनुसार, इस हादसे में किसी भी तरह के व्यक्ति या नागरिक संपत्ति को नुकसान नहीं पहुंचा है। दुर्घटना स्थल पर विमान का मलबा चारों ओर बिखरा हुआ देखा गया, जहां स्थानीय लोग बड़ी संख्या में जमा हो गए। सूचना मिलते ही वायुसेना और स्थानीय प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और इलाके को घेरकर तलाशी अभियान शुरू किया।

भारतीय वायुसेना ने एक्स पर जारी अपने आधिकारिक बयान में बताया, “भारतीय वायुसेना का एक पीसी-7 एमके II प्रशिक्षण विमान एक नियमित मिशन के दौरान तांबरम के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। पायलट सुरक्षित हैं और किसी प्रकार की क्षति की सूचना नहीं है।”

वायुसेना ने इस घटना की जांच के लिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी गठित कर दी है। शुरुआती जांच में यह माना जा रहा है कि विमान में अचानक आई तकनीकी खराबी इस हादसे की मुख्य वजह हो सकती है।


Share

Related posts

केजरीवाल ने कहा- मुझे मेरी पत्नी भी उतना नहीं डांटती, जितना एलजी साहब डांटते हैं

Amit Kumar

MSC स्कैम: मुंबई पुलिस ने की केस बंद करने की सिफारिश, डिप्टी सीएम अजित पवार हैं आरोपी

Prem Chand

शोपियां में मुठभेड़ में चार आतंकवादी ढेर

Prem Chand

ED की कार्रवाई पर उठे गंभीर सवाल: 6,444 मनी लॉन्ड्रिंग मामलों में सिर्फ 53 में ही दोषसिद्धि, क्यों फिसला सरकारी शिकंजा?

samacharprahari

डॉ आंबेडकर आवास में तोड़फोड़, घटना की निंदा

samacharprahari

घूस लेते रंगे हाथ पकड़े गए आरे मिल्क के सीईओ

Prem Chand