ताज़ा खबर
OtherTop 10खेलताज़ा खबरदुनियाभारतराज्य

हॉकी एशिया कप 2025 में भारतीय महिला टीम का शानदार आगाज़

Share

पहले मैच में थाईलैंड को 11-0 से हराया

हांगझोउ (चीन)। भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशिया कप 2025 में अपने पहले मैच में थाईलैंड को 11-0 से हरा दिया है। उदिता दुहान और ब्यूटी डुंग डुंग के दो-दो गोल की मदद से भारत ने महिला एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट में शुक्रवार को थाईलैंड को 11-0 से हराकर अपने अभियान की शानदार शुरुआत की। उदिता ने 30वें और 52वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर जबकि डुंग डुंग ने 45वें और 54वें मिनट में गोल किए। इन दोनों के अलावा भारत की तरफ से मुमताज खान (सातवें मिनट), संगीता कुमारी (10वें), नवनीत कौर (16वें), लालरेम्सियामी (18वें), थौदाम सुमन देवी (49वें), शर्मिला देवी (57वें) और रुताजा दादासो पिसल (60वें) ने गोल दागे।

वर्तमान में विश्व में नौवें स्थान पर काबिज भारत ने 30वें स्थान पर काबिज थाई टीम के खिलाफ पूल बी के मैच में हाफ टाइम तक 5-0 की बढ़त बना ली थी। इस टूर्नामेंट में आठ टीमें भाग ले रही हैं जिन्हें दो पूल में बांटा गया है। दोनों पूल से शीर्ष पर रहने वाली दो टीमें सुपर 4 चरण के लिए क्वालीफाई करेंगी। सुपर 4 की शीर्ष दो टीमें 14 सितंबर को होने वाले फाइनल में खेलेंगी। भारतीय महिला हॉकी टीम का दूसरा मैच शनिवार को भारतीय समयानुसार शाम 4.30 बजे जापान की टीम के साथ होगा।

भारत इस टूर्नामेंट में अनुभवी गोलकीपर सविता पूनिया और शीर्ष ड्रैग फ्लिकर दीपिका के बिना उतरा है। यह दोनों चोटिल होने के कारण इस टूर्नामेंट में नहीं खेल रही है। एशिया कप विजेता टीम बेल्जियम और नीदरलैंड में अगले साल होने वाले महिला विश्व कप के लिए क्वालीफाई करेगी।


Share

Related posts

दोहरे शतक से चूके डि कॉक, हसन महमूद बने दीवार

samacharprahari

क्रिप्टोकरेंसी में निवेश के जरिये धोखाधड़ी, आरोपी अरेस्ट

samacharprahari

आधारकार्ड की पोस्टर महिला ने मनाई काली दिवाली

samacharprahari

भारत की वैश्विक रणनीति मुश्किल में, सरकार बेखबर : राहुल गांधी

samacharprahari

यस बैंक प्रकरण: राणा कपूर की बेटी को मिली जमानत

samacharprahari

नवी मुंबई के पवने में भीषण आग, 20 दमकल की गाड़ियां मौके पर

Prem Chand