ताज़ा खबर
Other

इनकम टैक्स के बाद जीएसटी में राहत की उम्मीद

Share

नई दिल्ली, 04 फरवरी 2025 : मिडिल क्लास को इनकम टैक्स में छूट का सबसे बड़ा तोहफा देने के बाद अब सरकार मिडिल क्लास को टैक्स में छूट का एक और तोहफा देने की तैयारी में है। इस छूट से न केवल मिडिल क्लास, बल्कि हर शख्स को फायदा होगा। खबर के मुताबिक केंद्र सरकार अब जीएसटी में राहत दे सकती है। सरकार जीएसटी स्लैब में बदलाव कर सकती है। अभी जीएसटी स्ट्रक्चर में चार स्लैब (5%, 12%, 18% और 28%) शामिल हैं। इनमें कीमती धातुओं (सोना, चांदी आदि) जैसी कुछ चीजों के लिए विशेष दरें और सिन गुड्स पर अतिरिक्त सेस शामिल हैं। सिन गुड्स वे प्रोडक्ट शामिल होते हैं जिन्हें सेहत के लिए हानिकारक माना जाता है। इसमें शराब, तंबाकू, ड्रग्स आदि शामिल होते हैं। अभी जितनी चीजों पर जीएसटी लगता है, उनमें से 21% आइटम ऐसे हैं जिन पर जीएसटी का 5% वाला स्लैब लागू होता है। वहीं 19% आइटम पर 12% वाला स्लैब, 44% आइटम पर 18% वाला स्लैब और 3% चीजों पर 28% वाला स्लैब लागू होता है।

जीएसटी स्लैब में बदलाव होने से कई चीजों पर जीएसटी दर कम हो सकती है। ऐसा होता है तो काफी चीजें सस्ती मिलने लगेंगी। ऐसे में इसका फायदा मिडिल क्लास के साथ दूसरे लोगों को भी होगा। हालांकि इसमें क्या बदलाव होगा, अभी इसके बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया भी मिडिल क्लास को तोहफा दे सकता है। रिजर्व बैंक की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी की मीटिंग में ब्याज दरों में कटौती का फैसला ले सकती है। ऐसा होने पर पर्सनल, कार और होम लोन कम दरों पर मिलेगा। ऐसे में ईएमआई का बोझ कम पड़ेगा।


Share

Related posts

निर्विरोध चुनाव और NOTA: जब मतदान ही नहीं होता तो मतदाता का अधिकार कहां जाता है?

samacharprahari

नागरिकता नहीं मिलने पर 800 पाकिस्तानी हिंदुओं ने छोड़ा भारत – रिपोर्ट

Prem Chand

भारतीय हॉकी टीम मेडल से एक कदम दूर!

samacharprahari

धर्म-धर्म आपस में बडे शत्रु हैं, इंसानियत के लिए जगह नहीं

Amit Kumar

महाराष्ट्र में भी लागू होगी समान नागरिक संहिता, ड्राफ्ट के लिए हाई कोर्ट के रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में बनेगी समिति

samacharprahari

महाराष्ट्र-मध्यप्रदेश में गिरे ‘आसमान से दहकते अंगारे’

Prem Chand