ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरराज्य

देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के अगले CM के रूप में लेंगे शपथ

Share

शिंदे-पवार की मौजूदगी में फडणवीस बोले- हम तीनों एक, डिप्टी CM और CM तो सिर्फ तकनीकी पद हैं

 

प्रहरी संवाददाता, मुंबई। महाराष्ट्र में आखिरकार नए मुख्यमंत्री के चेहरे का ऐलान हो ही गया।  मुख्यमंत्री को लेकर जारी सस्पेंस पर विराम लग गया। बीजेपी की कोर कमेटी की बैठक में देवेंद्र सरिता गंगाधरराव फड़नवीस के नाम पर फैसला हुआ।

 

इसके बाद फडणवीस ने शिवसेना नेता और पूर्व मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, एनसीपी प्रमुख अजित पवार के साथ राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन के सामने सरकार बनाने का दावा पेश किया। इस दौरान बीजेपी के ऑब्जर्वर विजय रूपाणी और निर्मला सीतारमण भी मौजूद थे। पहली बार महाराष्ट्र के इतिहास में विधायक दल की बैठक का लाइव टेलीकास्ट किया गया।

मुख्यमंत्री पद के लिए चल रही रस्साकशी के बीच बुधवार को आयोजित विधायक दल की बैठक में महाराष्ट्र बीजेपी प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले, पर्यवेक्षक निर्मला सीतारमण, विजय रूपाणी, देवेंद्र फड़नवीस समेत कई नेता मौजूद थे। मुंबई में बीजेपी विधायक दल की इस बैठक को लेकर सुधीर मुनगंटीवार, चंद्रकांत पाटील ने प्रस्ताव रखा, जबकि आशीष शेलार और रवींद्र चव्हण ने इस प्रस्ताव का अनुमोदन किया।

महायुति ने राज्यपाल को सौंपा विधायकों का समर्थन पत्र

फड़नवीस ने शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे का  आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि एक हैं, तो सेफ हैं। मोदी है, तो मुमकिन है। बीजेपी नेताओं ने कहा कि उनके पास 137 विधायकों का समर्थन है।

इसके बाद राजभवन में जाकर महायुति नेताओं ने राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को 137 विधायकों का समर्थन पत्र सौंपा और सरकार बनाने का दावा पेश किया।


Share

Related posts

ज्वाइंट सर्विस एक्सरसाइज़: देश की सुरक्षा में फोर्सेज़ की ताक़त झलकी

samacharprahari

अनिल अंबानी समूह की कंपनियों के खिलाफ ईडी की छापेमारी तीसरे दिन भी जारी

Prem Chand

विशाखापत्तनम में सनसनी: नौसेना कर्मी ने महिला की हत्या कर शव के टुकड़े किए

samacharprahari

नवी मुंबई में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, नाबालिग लड़की है सरगना

samacharprahari

बाबा सिद्दीकी की पत्नी ने ‘सही तथ्य रिकॉर्ड में लाने’ के लिए हस्तक्षेप याचिका दायर की

Prem Chand

फ्रांस ने 303 भारतीयों से भरे विमान को क्यों किया जब्त?

samacharprahari