Samachar Prahari
Other

धारावी पर झूठ फैला रहे राहुल गांधी – एकनाथ शिंदे

Share

मुंबई, 19 नवंबर 2024। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर धारावी पुनर्विकास परियोजना पर गलत जानकारी फैलाने का आरोप लगाया। शिंदे ने कहा कि राहुल नहीं चाहते हैं कि धारावी में करीब दो लाख लोगों को घर मिले।

शिंदे ने आगे कहा कि राहुल गांधी मुंबई में एक बहुत बड़ी ‘तिजोरी’ लेकर आए थे। हमें लगा कि वे महाराष्ट्र को कुछ देने के लिए इसे लेकर आए हैं, लेकिन वो तो महाराष्ट्र की ‘तिजोरी’ लूटने आए हैं। सीएम ने कहा कि राहुल ने धारावी के बारे में गलत जानकारी दी है। धारावी में 2 लाख लोगों को घर मिलेंगे।

मुख्यमंत्री ने संवाददाताओं से कहा, “क्या वे परियोजनाओं पर रोक लगाने और उन्हें बंद करने के अलावा कुछ जानते हैं? हम एमवीए से और क्या उम्मीद कर सकते हैं? धारावी में 1-2 लाख लोग खराब स्थिति में रहते हैं, जबकि ये नेता बड़े घरों में रहते हैं।”


Share

Related posts

फिलिस्तीन के दूतावास में भारतीय राजदूत की मौत 

Prem Chand

सुप्रीम कोर्ट ने ट्रिब्यूनल रिफॉर्म्स एक्ट 2021 रद्द किया, न्यायिक स्वतंत्रता पर बड़ा फैसला

samacharprahari

ताकत के दम पर ताइवान पर कब्जा करने की तैयारी

Prem Chand

Leave a Comment